Breaking News
Surya Movie Controversy: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’, डॉक्टरों के विरोध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाMahendragarh News: हकेवि ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 791-800 रैंक बैंड में स्थान प्राप्त किया हरियाणा के सरकारी वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में सर्वाेच्च स्थानAgniveer Service Extended: 75% अग्निवीरों को सरकार का बड़ा तोहफा, कार्यकाल दो साल बढ़ाया गया; जानिए पूरी डिटेलAteli Mandi News: मांगों की अनदेखी पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में रोष, 6 नवंबर को प्रमुख अभियंता का पुतला फूंकने का ऐलानअग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन, अब 6 साल तक सेना में सेवा का मौका; बढ़ेगी सैलरीSurya Movie Controversy: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’, डॉक्टरों के विरोध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाMahendragarh News: हकेवि ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 791-800 रैंक बैंड में स्थान प्राप्त किया हरियाणा के सरकारी वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में सर्वाेच्च स्थानAgniveer Service Extended: 75% अग्निवीरों को सरकार का बड़ा तोहफा, कार्यकाल दो साल बढ़ाया गया; जानिए पूरी डिटेलAteli Mandi News: मांगों की अनदेखी पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में रोष, 6 नवंबर को प्रमुख अभियंता का पुतला फूंकने का ऐलानअग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन, अब 6 साल तक सेना में सेवा का मौका; बढ़ेगी सैलरी

Haryana News: हरियाणा में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन, अब आपके दरवाजे पर पहुंचेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब

Haryana News: हरियाणा में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन: अब आपके दरवाजे पर पहुंचेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब

हरियाणा में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन: अब आपके दरवाजे पर पहुंचेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News: हरियाणा में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब आम जनता को दूध, घी, मावा या अन्य खाद्य सामग्रियों की शुद्धता परखने के लिए लंबी कागजी कार्रवाई या लैब के चक्कर नहीं काटने होंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस योजना का सीधा उद्देश्य लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर नकेल कसना और राज्य में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

विज्ञापन

बाजारों, मेलों और स्कूलों में मौके पर ही होगी जांच

डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी कि विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब अब सीधे जनता के बीच पहुंचेंगी। ये मोबाइल वैन भीड़भाड़ वाले बाजारों, स्थानीय मेलों, स्कूलों, कॉलेजों और विशेष चेकिंग अभियानों के दौरान ऑन-द-स्पॉट खाद्य नमूनों (फूड सैंपल्स) की जांच करेंगी।

सबसे राहत की बात यह है कि आम नागरिक भी अपने घर या मोहल्ले के आसपास इन मोबाइल लैब की सेवाओं का उपयोग कर अपने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की शुद्धता की तुरंत पुष्टि कर सकेंगे।

त्योहारों पर कसता शिकंजा: घेवर और फिरनी के 122 सैंपल एकत्रित

आगामी तीज और रक्षाबंधन के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग (FSD) पहले से ही अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहारों में मिठाइयों की भारी मांग को देखते हुए राज्यभर में घेवर, फिरनी और मावे से बनी मिठाइयों की विशेष जांच का अभियान चलाया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 6 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से मिठाइयों और कच्चे माल के कुल 122 सैंपल एकत्र किए गए हैं।

18 नमूनों की जांच पूरी, 3 सैंपल मानकों पर उतरे फेल

खाद्य सुरक्षा लैब से मिली शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अब तक कुल 18 नमूनों की विस्तृत जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राहत की बात यह है कि इनमें से 15 सैंपल पूरी तरह से सुरक्षा मानकों के अनुरूप और खाने योग्य पाए गए हैं, जबकि 3 सैंपल घटिया और मिलावटी पाए जाने के कारण फेल हो चुके हैं।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे 104 नमूनों की जांच रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी और मानक पर खरे न उतरने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें–Narnaul Theft News: नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।