Breaking News
मानसा में दलजीत सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर हमले के आरोप में 30-40 अज्ञात लोगों पर केसYamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालानKarnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोरलुधियाना में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध; हर किलो पर 3 रुपये तक बढ़ेंगे दाम, तूड़ी और दाना महंगा होने का असरJind Anganwadi expired food: जींद में आंगनवाड़ी का शर्मनाक कारनामा, मासूम बच्चों को परोसी जा रही थी महीनों पुरानी एक्सपायरी खीरमानसा में दलजीत सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर हमले के आरोप में 30-40 अज्ञात लोगों पर केसYamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालानKarnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोरलुधियाना में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध; हर किलो पर 3 रुपये तक बढ़ेंगे दाम, तूड़ी और दाना महंगा होने का असरJind Anganwadi expired food: जींद में आंगनवाड़ी का शर्मनाक कारनामा, मासूम बच्चों को परोसी जा रही थी महीनों पुरानी एक्सपायरी खीर

Haryana Weather: बादलों ने फिर दिया धोखा, मौसम वैज्ञानिक ने बताया दिल्ली-हरियाणा में किस दिन होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather: बादलों ने फिर दिया धोखा, मौसम वैज्ञानिक ने बताया दिल्ली-हरियाणा में किस दिन होगी झमाझम बारिश

उमस से बेहाल हुए लोग, 19 जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather: हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के आसमान पर शुक्रवार को दिनभर बादलों का डेरा तो रहा, लेकिन वो बिना बरसे ही आगे निकल गए। चातक की तरह बारिश की बूंदों का इंतजार कर रहे लोगों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी और दिन चढ़ने के साथ ही उमस ने बेहाल करना शुरू कर दिया। सूरज और बादलों की इस लुकाछिपी के बीच पारे में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी इस तपिश और चिपचिपी गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

रोहतक में सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा

विज्ञापन

शुक्रवार को रोहतक में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए और यहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो इस सीजन के सामान्य तापमान से 5.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भले ही क्षेत्र के कुछ हिस्सों में स्थानीय सिस्टम की वजह से हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है, लेकिन दिन और रात के तापमान में आ रहा उतार-चढ़ाव आम जनजीवन को परेशान कर रहा है। फिलहाल हरियाणा और एनसीआर के आसमान पर मानसूनी हवाओं की रफ्तार बेहद सुस्त पड़ी हुई है।

दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवाओं का डबल अटैक

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही राजस्थान की तरफ से आ रही लगातार दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवाओं ने मैदानी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। हवा में नमी और ऊपर से इन गर्म थपेड़ों के कारण पसीने छुड़ाने वाली उमस भरी गर्मी लोगों की परीक्षा ले रही है। राहत की बात यह है कि कमजोर मानसून की यह स्थिति सिर्फ अगले दो से तीन दिनों तक ही बनी रहने वाली है, जिसके बाद हवाओं का रुख बदलेगा।

20 जुलाई से झमाझम बारिश का अलर्ट

डॉ. चंद्रमोहन ने क्षेत्र के लोगों को दिलासा देते हुए बताया कि 19 जुलाई की शाम से हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सबसे पहले सूबे के उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें गिरनी शुरू होंगी। इसके बाद 20 जुलाई की सुबह से मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। 20 से 25 जुलाई के दौरान तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ हल्की से मध्यम स्तर की व्यापक बारिश होने की पूरी संभावना है।

जुलाई के आखिरी हफ्ते तक बनी रहेगी राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राहत का यह सिलसिला सिर्फ 25 जुलाई तक ही नहीं थमेगा। इसके बाद भी 27 से 30 जुलाई के बीच मानसूनी सिस्टम दोबारा सक्रिय होगा, जिससे रुक-रुककर झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। कुल मिलाकर जुलाई के तीसरे और चौथे सप्ताह में मैदानी इलाकों को अच्छी बारिश नसीब होने वाली है, जिससे न सिर्फ आम जनता को गर्मी से परमानेंट राहत मिलेगी बल्कि खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठेंगे।

यह भी पढ़ें–पंजाब-चंडीगढ़ में 20 जुलाई से बदलेगा मौसम, भारी बारिश के आसार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।