Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Himachal Road Accident: धर्मशाला के नरघोटा में 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती घायल

Himachal Road Accident: धर्मशाला के नरघोटा में 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती घायल

धर्मशाला के नरघोटा में सड़क हादसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला उपमंडल के नरघोटा क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में धर्मशाला के शिला चौक निवासी 28 वर्षीय अक्षय कौरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 28 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घायल युवती की हालत नाजुक, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
हादसे में घायल युवती को गंभीर चोटें आई हैं। उसके सिर और बाजू में गहरे जख्म पाए गए। प्राथमिक उपचार के लिए उसे पहले धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की एक बाजू को बचाया नहीं जा सका और उसे काटना पड़ा। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

स्टॉक मार्केट ट्रेनर था मृतक अक्षय कौरा
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अक्षय कौरा धर्मशाला में युवाओं को स्टॉक मार्केट से जुड़ी ट्रेनिंग देता था। वह स्थानीय स्तर पर काफी लोगों को शेयर बाजार और निवेश संबंधी कोचिंग प्रदान करता था। वहीं घायल युवती हरियाणा की रहने वाली बताई जा रही है और मोहाली क्षेत्र में रहकर मैथ विषय में पीएचडी कर रही है। दोनों बुधवार को नरघोटा क्षेत्र में घूमने और प्राकृतिक दृश्य देखने के लिए पहुंचे थे। हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हादसे से पहले बना रहे थे फोटो और वीडियो
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे से कुछ समय पहले दोनों सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल फोन से फोटो और वीडियो बना रहे थे। एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ देर बाद अचानक तेज आवाज सुनाई दी। जब लोगों ने मौके की ओर देखा तो कार खाई में गिर चुकी थी। इसके बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया।

कार के बेहद गहरी खाई में गिरने के कारण राहत और बचाव कार्य आसान नहीं था। स्थानीय लोगों, पुलिस और बचाव दल ने मिलकर खाई में उतरकर दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला जा सका। तब तक अक्षय कौरा की मौत हो चुकी थी, जबकि युवती गंभीर हालत में मिली। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से आगे रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें; भिवानी-हांसी मार्ग पर पलटते ही आग का गोला बना ट्रैक्टर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।