Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Hisar ACB Action: हिसार में 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी

Hisar ACB Action: हिसार में 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी

हिसार में 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar ACB Action: हिसार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीबी ने भूमि अधिग्रहण विभाग में पुनर्नियुक्त (री-अपॉइंटेड) पटवारी भूप सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी पीड़ित की रुकी हुई मुआवजा राशि जारी करने के नाम पर पैसों की मांग कर रहा था। इस कार्रवाई के बाद से ही विभाग के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

33 लाख में से 32 लाख मिल चुके थे, बाकी 1 लाख रुपये के लिए अटकाया था मामला

विज्ञापन

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब शिकायतकर्ता ने एसीबी हिसार कार्यालय में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित के रिश्तेदार लक्ष्मी नारायण मित्तल के पक्ष में हिसार उपायुक्त की अदालत ने भूमि अधिग्रहण के एवज में 33 लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी करने के आदेश दिए थे।

विभाग की ओर से 32 लाख रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी थी, लेकिन शेष एक लाख रुपये का भुगतान अटका दिया गया था। इसी बकाया एक लाख रुपये की फाइल को आगे बढ़ाने और चेक जारी करने के एवज में आरोपी पटवारी भूप सिंह 10 हजार रुपये घूस मांग रहा था।

एसीबी ने बिछाया जाल, रंगे हाथ दबोचा गया पटवारी

शिकायतकर्ता जब रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, तो उसने सीधे एसीबी की शरण ली। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी हिसार की विशेष टीम ने नियम अनुसार ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी भूप सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत की रकम सौंपी, वैसे ही आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। मौके पर ही उसके पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज, कानूनी शिकंजा कसा

कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत तय पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए वीडियोग्राफी और साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद आरोपी पटवारी को हिरासत में लेकर एसीबी पुलिस थाना हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: गुरुग्राम NH-48 पर टला बड़ा हादसा, बिलासपुर चौक के पास रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।