Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Jind News: जींद में सतीश की भैंस का नया कीर्तिमान, 26.486 लीटर दूध देकर तोड़े सारे रिकॉर्ड

Jind News: जींद में सतीश की भैंस का नया कीर्तिमान, 26.486 लीटर दूध देकर तोड़े सारे रिकॉर्ड

जींद में सतीश की भैंस का नया कीर्तिमान, 26.486 लीटर दूध देकर तोड़े सारे रिकॉर्ड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind News: हरियाणा का जींद जिला एक बार फिर उन्नत पशुपालन और दुग्ध उत्पादन में अपनी श्रेष्ठता साबित कर रहा है। जिले के दरोली खेड़ा गांव स्थित पशु औषधालय में आयोजित दूध प्रतियोगिता में गांव के ही पशुपालक सतीश की दो भैंसों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है। प्रतियोगिता में सतीश की एक भैंस ने 26 लीटर 486 ग्राम और दूसरी भैंस ने 26 लीटर 286 ग्राम दूध देकर क्षेत्र में दूध उत्पादन के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

सतीश ने खुद अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

विज्ञापन

दरोली खेड़ा गांव में इससे पहले सबसे अधिक दूध देने का रिकॉर्ड 25 लीटर 140 ग्राम था। दिलचस्प बात यह है कि यह पिछला रिकॉर्ड भी सतीश की ही भैंस के नाम दर्ज था। इस बार आयोजित प्रतियोगिता में सतीश की दो अलग-अलग भैंसों ने 26 लीटर का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया। पशुपालन विभाग और ग्रामीणों ने सतीश की इस सफलता और उनके द्वारा पशुओं की जा रही बेहतरीन देखभाल की जमकर सराहना की है।

जानिए क्या है सरकारी प्रोत्साहन योजना और नियम

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के नियमानुसार, प्रतियोगिता की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष कमेटी का गठन किया जाता है। इस कमेटी में विभाग के उपमंडल अधिकारी (SDO), दो पशु चिकित्सक (VS) और पशुधन विकास सहायक (VLDA) शामिल रहते हैं, जिनकी निगरानी में दोनों समय की दुहाई (मिलकिंग) का माप लिया जाता है।

विभाग की प्रोत्साहन योजना के तहत:

18 से 22 लीटर दूध देने वाली भैंस के मालिक को 15 हजार रुपये।

22 से 25 लीटर दूध देने पर 20 हजार रुपये।

25 लीटर से अधिक दूध देने वाली भैंस के मालिक को 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस पशुपालक की भैंस 18 लीटर से अधिक दूध देने की क्षमता रखती है, वह ऑनलाइन आवेदन कर इस सरकारी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है।

यह भी पढ़ें– Panipat News: पानीपत बार एसोसिएशन चुनाव, ईवीएम से मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक आएंगे नतीजे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।