Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Jind News: जींद में डायल 112 पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी, सरपंच से मांगे शराब के 800 रुपये, मना किया तो बीच रास्ते उतारा

Jind News: जींद में डायल 112 पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी, सरपंच से मांगे शराब के 800 रुपये, मना किया तो बीच रास्ते उतारा

जींद में डायल 112 पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी, सरपंच से मांगे शराब के 800 रुपये, मना किया तो बीच रास्ते उतारा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind News: हरियाणा में ‘डायल 112’ सेवा आपात स्थिति में आम जनता की मदद के लिए जानी जाती है, लेकिन जींद में इसी खाकी वर्दी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रधाना गांव के सरपंच से शराब खरीदने के लिए 800 रुपये मांगने और मना करने पर अभद्र टिप्पणी कर उन्हें सुनसान रास्ते पर छोड़ देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित सरपंच की शिकायत और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान (SP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है।

लावारिस व्यक्ति को आश्रम छोड़ने गए थे सरपंच

विज्ञापन

रधाना गांव के वर्तमान सरपंच रामकुमार ने घटना की पूरी आपबीती सुनाते हुए बताया कि शनिवार रात गांव में एक अनजान-अज्ञात व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया था। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने तुरंत पुलिस सहायता प्रणाली ‘डायल 112’ पर कॉल कर गाड़ी बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम उस व्यक्ति को यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी ले गई। वहां मौजूद चौकी इंचार्ज के कहने पर सरपंच रामकुमार भी मानवीयता दिखाते हुए उस अज्ञात व्यक्ति को ईक्कस स्थित वृद्ध आश्रम सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस गाड़ी में साथ चले गए।

‘ठेके के पास गाड़ी रोक बोले- 800 रुपये दे, शराब पीनी है’

सरपंच रामकुमार का आरोप है कि वृद्ध आश्रम में व्यक्ति को छोड़ने के बाद जब वे वापसी के लिए पुलिस गाड़ी में बैठे, तो पुलिसकर्मी उन्हें सीधे गांव छोड़ने के बजाय अनाज मंडी होते हुए किनाना गांव की तरफ सुनसान रास्ते पर ले गए। रास्ते में पुलिसकर्मियों ने पहले उनसे पूछा कि क्या वे शराब पीते हैं? जब उन्होंने मना किया तो पुलिसकर्मियों ने गाड़ी एक शराब ठेके के पास रोक ली। आरोप है कि पुलिस गाड़ी में पहले से ही शराब और खाने-पीने का सामान रखा हुआ था। वहां तैनात जवानों ने सरपंच से सीधे 800 रुपये की मांग की और कहा कि शराब खरीदनी है।

‘ऐसे नंगड़ होते हैं सरपंच’ कहकर बीच रास्ते उतारा

जब सरपंच रामकुमार ने अपनी जेब से शराब के लिए पैसे देने से साफ शब्दों में इंकार कर दिया, तो दोनों पुलिसकर्मी गुस्से से तिलमिला उठे। उन्होंने रात करीब साढ़े 8 बजे किनाना के पास सरपंच को गाड़ी से जबरन नीचे उतार दिया। जाते-जाते पुलिसकर्मी उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए बोले— “ऐसे नंगड़ सरपंच होते हैं।”

अंधेरे में फंसे सरपंच ने तुरंत फोन करके अपने बेटे और ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। इसके बाद रधाना गांव के दर्जनों ग्रामीण एकत्र हुए और पूरे मामले की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी।

SP ने दोनों जवानों को किया लाइनहाजिर, निष्पक्ष जांच के आदेश

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जींद पुलिस प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) कुलदीप सिंह ने तुरंत प्रभाव से आरोपी ईएचसी (EHC) जयशंकर शर्मा और एसपीओ (SPO) प्रदीप को लाइन हाजिर कर दिया है। रात में ही दोनों जवानों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

एसपी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– NDA 2 Exam 2026: देश सेवा का जज्बा, सेना में अफसर बनने के लिए युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।