Breaking News
Jind Civil Hospital: जींद सिविल अस्पताल में मरीज को दवा मांगने पर मिले थप्पड़, वायरल हुआ वीडियोदिवाली पर पटाखे जलाते समय न करें ये गलतियां, PGI चंडीगढ़ ने जारी की एडवाइजरीKaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्जदिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- अमीरों की गाड़ियों पर भी ध्यान देंHaryana DA Hike News: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ताJind Civil Hospital: जींद सिविल अस्पताल में मरीज को दवा मांगने पर मिले थप्पड़, वायरल हुआ वीडियोदिवाली पर पटाखे जलाते समय न करें ये गलतियां, PGI चंडीगढ़ ने जारी की एडवाइजरीKaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्जदिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- अमीरों की गाड़ियों पर भी ध्यान देंHaryana DA Hike News: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

Jind News: जींद में ट्रेन के अंदर यात्री की गला दबाकर हत्या, नशेड़ी आरोपी गिरफ्तार

Jind News: जींद में ट्रेन के अंदर यात्री की गला दबाकर हत्या, नशेड़ी आरोपी गिरफ्तार

जींद स्टेशन पर दोस्त बनकर ली जान, सोने की चेन और मोबाइल लूटने वाला आरोपी जेल भेजा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Jind News: रेल गाड़ियों और स्टेशनों में यात्रियों की सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने जींद रेलवे स्टेशन पर हुई एक अंधी हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। जुलाई महीने की शुरुआत में ट्रेन की बोगी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले सिरसा निवासी एक युवक के शव के मामले में पुलिस ने कैथल के पाई गांव के रहने वाले सुनील नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने महज अपने नशे की लत को पूरा करने और लूटपाट के इरादे से युवक को निशाना बनाया था।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात 8 जुलाई की है। सिरसा के जीआरजी मार्ग के रहने वाले 48 वर्षीय आकाश अरोड़ा कुछ दिन पहले रोहतक में अपनी ससुराल आए हुए थे। वहां से वह किसी निजी काम के सिलसिले में दिल्ली होते हुए जींद पहुंचे थे। जींद स्टेशन पर जब वह खड़ी ट्रेन में सवार हुए, तो आरोपी सुनील ने उनसे बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे गहरी दोस्ती का नाटक रचा। जैसे ही ट्रेन में मौका मिला, सुनील ने आकाश का गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और उनके पास मौजूद कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन

गोहाना में बोगी से मिला था लावारिस शव, परिजनों के शक पर दर्ज हुई FIR

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी तो फरार हो गया, लेकिन जब वही ट्रेन जींद से चलकर गोहाना रेलवे स्टेशन पहुंची, तब चेकिंग के दौरान बोगी में आकाश का शव पड़ा मिला। शुरुआती चरण में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई थी, जिसके चलते पुलिस इसे सामान्य मौत मानकर कागजी कार्रवाई में जुटी रही। हालांकि, जब मृतक के परिजनों ने सामान का हिसाब लगाया, तो उनके होश उड़ गए। आकाश के गले से सोने की चेन, जेब से मोबाइल फोन और हाथ से चांदी का भारी कड़ा गायब था।

सामान गायब मिलने के बाद परिजनों की हत्या और लूट की आशंका सही साबित हुई। इस पर संज्ञान लेते हुए 23 जुलाई को मृतक के साले यश की शिकायत पर जीआरपी रोहतक थाने में औपचारिक रूप से हत्या और लूट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। एफआईआर दर्ज होते ही जीआरपी की तफ्तीश ने रफ्तार पकड़ी और मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।

CCTV फुटेज ने खोला राज, जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

जांच के दौरान जीआरपी की टीम ने जींद रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाके में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। कई घंटों की मशक्कत के बाद 8 जुलाई की एक फुटेज में मृतक आकाश अरोड़ा के साथ एक संदेहास्पद युवक घूमता और बातचीत करता हुआ दिखाई दिया। हुलिए और खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस आखिरकार पाई (कैथल) निवासी आरोपी सुनील तक जा पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस की कड़ी पूछताछ के सामने आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और पैसों का इंतजाम करने के लिए उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक से लूटी गई सोने की चेन, चांदी का कड़ा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें–  जगाधरी-पांवटा साहिब रोड पर आया जंगली हाथी, गाड़ियों की लगी लंबी कतार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।