Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal News: कैथल पुलिस का बड़ा एक्शन, सरकारी जमीन से पेड़ काटने के आरोप में धनौरी का सरपंच गिरफ्तार

Kaithal News: कैथल पुलिस का बड़ा एक्शन, सरकारी जमीन से पेड़ काटने के आरोप में धनौरी का सरपंच गिरफ्तार

कैथल पुलिस का बड़ा एक्शन, सरकारी जमीन से पेड़ काटने के आरोप में धनौरी का सरपंच गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा के कैथल जिले से सरकारी संपत्ति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। धनौरी गांव में खेल स्टेडियम और जलघर के पास लगे सैकड़ों हरे-भरे छायादार पेड़ों को बिना किसी विभागीय अनुमति के कटवाने और बेचने के आरोप में पुलिस ने गांव के सरपंच कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में मिली शिकायत की गहन जांच के बाद सदर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस पूरे फर्जीवाड़े में सरपंच के अलावा दो अन्य सहयोगियों के नाम भी एफआईआर में दर्ज किए गए हैं।

मई महीने में रचा गया था खेल, ठेकेदार के साथ मिलकर काटे गए पेड़

विज्ञापन

मामला इसी साल मई महीने की शुरुआत का है। गांव धनौरी के निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस प्रशासन को दी शिकायत में बताया था कि 1 और 2 मई को सरपंच कपिल गांव के खेल स्टेडियम के पास पहुंचा था। वहां उसने राजा राम नामक एक ठेकेदार को सरकारी जमीन पर लगे विशाल और छायादार पेड़ दिखाए। इसके बाद 3 से 5 मई के बीच ठेकेदार राजा राम और उसके साथियों ने बिना किसी वन विभाग या प्रशासनिक मंजूरी के धड़ल्ले से दर्जनों हरे पेड़ काट डाले।

गाड़ी से हुई लकड़ी की तस्करी, वीडियो ने खोली पंचायत के दावों की पोल

पेड़ों को काटने के बाद उनकी अवैध ढुलाई भी की गई। शिकायत के अनुसार, लकड़ी को ठिकाने लगाने के लिए गांव बरटा निवासी कृष्ण सिंह की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता प्रेम सिंह ने महज जुबानी आरोप नहीं लगाए, बल्कि पेड़ों की कटाई और उनकी गाड़ियों में लादकर ढुलाई किए जाने के पुख्ता वीडियो सबूत जांच अधिकारियों को सौंपे।

दिलचस्प बात यह रही कि मामला तूल पकड़ते देख पंचायत की तरफ से एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें दावा किया गया कि पेड़ किसी ‘अज्ञात व्यक्ति’ ने काटे हैं और बची हुई लकड़ी को गांव की गौशाला में रखवा दिया गया है। हालांकि, शिकायतकर्ता ने इस प्रस्ताव को जांच से बचने का प्रशासनिक छल करार देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी।

70 हजार की वन उपज की एफआईआर, बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जांच के बाद सदर पुलिस स्टेशन में सरपंच कपिल, बरटा निवासी सतीश शर्मा और ठेकेदार राजा राम के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस रिकॉर्ड में काटी गई वन उपज की शुरुआती कीमत 70 हजार रुपये आंकी गई है।

सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप देशवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी सरपंच कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस कटाई और ढुलाई में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और उन्हें भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें–    हरियाणा में फिर बदला मौसम, हिसार समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।