Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal News: 11 सितंबर को होगा कैथल बार एसोसिएशन का चुनाव, वकीलों के बीच चुनावी चर्चाएं तेज

Kaithal News: 11 सितंबर को होगा कैथल बार एसोसिएशन का चुनाव, वकीलों के बीच चुनावी चर्चाएं तेज

11 सितंबर को होगा कैथल बार एसोसिएशन का चुनाव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News:कैथल जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मियां अचानक तेज हो गई हैं। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 11 सितंबर की तारीख तय की गई है। तारीख का ऐलान होते ही वकीलों के बीच बैठकों और भावी प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा से मिले निर्देशों के बाद एसोसिएशन की बैठकों में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जय नारायण अत्रे बने चुनाव अधिकारी, 4 सहायक आरओ भी नियुक्त

विज्ञापन

बार एसोसिएशन के मौजूदा प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के पत्र की अनुपालना करते हुए चुनाव अधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इस बार अधिवक्ता जय नारायण अत्रे को मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए उनके साथ सुभाष चंद महला, गौरव जैन, विक्रम सिंह नैन और विकास चहल एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

1468 वकील तय करेंगे बार की नई कमान, जल्द जारी होगा शेड्यूल

बार प्रधान के अनुसार इन तमाम नियुक्तियों की आधिकारिक रिपोर्ट जल्द ही बार काउंसिल को भेज दी जाएगी। इस बार के चुनाव में करीब 1468 रजिस्टर्ड अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव अधिकारी जल्द ही नामांकन दाखिल करने, पत्रों की जांच और नाम वापसी की तिथियों समेत पूरा चुनावी शेड्यूल सार्वजनिक करेंगे। चुनाव की तिथियां सामने आते ही बार रूम में वकीलों की गुटबंदी और संभावित प्रत्याशियों की गोटियां बैठना शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें– अंबाला के साहा में सिलेंडर लीकेज से भीषण आग, कमरे में सो रहे 4 युवक गंभीर रूप से झुलसे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।