Breaking News
Ahoi Ashtami vrat katha: अहोई अष्टमी की व्रत कथा, जानिए क्यों की जाती है सेही और अहोई माता की पूजा, क्या है इसका महत्वMahendragarh News: कनीना के सेहलंग गांव में चिट्टे और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.55 ग्राम चिट्टा और 282 ग्राम गांजा बरामदGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक हादसा, 120 की स्पीड में आई SUV ने दो टैक्सियों को उड़ाया, डैशकैम में कैद हुई वारदातNangal Chaudhary News: मौसम की मार से प्रभावित किसानों के लिए राहत, नांगल चौधरी उपमंडल में पहुंचा सरसों का पछेती बीजNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, 1 नवंबर से बीएस-6 मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, महेंद्रगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरीAhoi Ashtami vrat katha: अहोई अष्टमी की व्रत कथा, जानिए क्यों की जाती है सेही और अहोई माता की पूजा, क्या है इसका महत्वMahendragarh News: कनीना के सेहलंग गांव में चिट्टे और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.55 ग्राम चिट्टा और 282 ग्राम गांजा बरामदGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक हादसा, 120 की स्पीड में आई SUV ने दो टैक्सियों को उड़ाया, डैशकैम में कैद हुई वारदातNangal Chaudhary News: मौसम की मार से प्रभावित किसानों के लिए राहत, नांगल चौधरी उपमंडल में पहुंचा सरसों का पछेती बीजNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, 1 नवंबर से बीएस-6 मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, महेंद्रगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Kaithal News: रेड से खुन्नस खाए तस्करों ने फौजी को डंडों से पीटा, कैथल के लैंण्डर पीरजादा गांव की सनसनीखेज वारदात

Kaithal News: रेड से खुन्नस खाए तस्करों ने फौजी को डंडों से पीटा, कैथल के लैंण्डर पीरजादा गांव की सनसनीखेज वारदात

गुरुद्वारे जा रहे रिटायर्ड फौजी को रास्ते में घेरकर बुरी तरह पीटा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा के कैथल में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण गांव लैंण्डर पीरजादा में देखने को मिला है। यहां अफीम तस्करी से जुड़ी पुलिस रेड की मुखबरी करने के शक में दो दबंगों ने एक रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने पूर्व सैनिक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उनके हाथों की हड्डियां टूट गईं। इतना ही नहीं, जाते-जाते आरोपी उन्हें गोली मारने की धमकी भी दे गए।

गुरुद्वारे जाते वक्त रास्ते में घेरा, बोलीं रंजिश की बातें

विज्ञापन

पीड़ित गुरनाम सिंह, जो फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद अब गांव में ही खेती-बाड़ी संभालते हैं, ने बताया कि वे हर रोज की तरह गांव के बैहर साहब गुरुद्वारा में मत्था टेकने जा रहे थे। जैसे ही वे अपनी मोटरसाइकिल से गांव से थोड़ा बाहर निकले, रास्ते में पहले से मौजूद बूटा सिंह नाम के व्यक्ति ने उनकी बाइक रुकवा ली।

आरोपी ने सीधे तौर पर गुरनाम पर आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले उसी ने बूटा और उसके साथी सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदा के घर पर अफीम बेचने की पुलिस रेड करवाई थी।

डंडों से ताबड़तोड़ वार, शोर मचने पर गोली मारने की धमकी देकर भागे

बातचीत के दौरान ही बूटा सिंह ने अपने साथी सुरेंद्र उर्फ छिंदा को मौके पर बुला लिया। सुरेंद्र अपने हाथ में भारी डंडा लेकर पहुंचा, जबकि बूटा ने गुरनाम को सिर और बालों से दबोच लिया। इसके बाद सुरेंद्र ने पूर्व सैनिक पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर, बाजुओं और पसलियों पर लगातार किए गए वार से गुरनाम लहूलुहान होकर गिर पड़े।

जब पीड़ित ने चिल्लाना शुरू किया और आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े, तो दोनों आरोपी जान से मारने और गोली ठोकने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले के बाद जब पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, तो जांच में बाजुओं की हड्डियों में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

सीवन थाना पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच जारी

घटना के बाद पीड़ित फौजी ने सीवन थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत सौंपी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। सीवन थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।