Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal News: पंजाब से माथा टेककर लौट रहे थे कलायत के लोग, कैथल के पास हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा

Kaithal News: पंजाब से माथा टेककर लौट रहे थे कलायत के लोग, कैथल के पास हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा

नकोदर दरगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: पंजाब से इबादत कर लौट रहे एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब कैथल के बरटा गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। जम्मू-कटरा हाईवे पर देर रात हुए इस एक्सीडेंट में करीब 50 साल की एक महिला की जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।

गलत दिशा से आ रही कार बनी काल

विज्ञापन

सदर थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, कलायत के रहने वाले ये श्रद्धालु पंजाब के नकोदर स्थित प्रसिद्ध दरगाह पर माथा टेकने गए थे। मन्नतें मांगकर जब पूरा परिवार देर रात कार से वापस कलायत लौट रहा था, तभी बरटा गांव के नजदीक हाईवे पर एक अज्ञात कार चालक ट्रैफिक नियमों को ठेंगे पर रखकर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से अपनी गाड़ी एक्सप्रेसवे पर चढ़ाने लगा। श्रद्धालुओं की कार जैसे ही उस मोड़ के पास पहुंची, आरोपी ड्राइवर ने अचानक अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दी। सामने से अचानक आई कार से बचने की कोशिश में दोनों गाड़ियां आपस में रगड़ खा गईं और श्रद्धालुओं की कार बेकाबू होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

इस दिल दहला देने वाले हादसे में कलायत की रहने वाली निशा गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार रिंकू, सरिता और संजीव को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की शिकायतकर्ता मोनिका ने रोते हुए बताया कि मृतका निशा गुप्ता अपने पीछे पति और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इस अचानक हुई अनहोनी से निशा के घर और पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गलत दिशा से गाड़ी चलाकर इस हादसे को अंजाम देने वाले आरोपी ड्राइवर को जल्द से जल्द दबोचा जाए।

आरोपी चालक पर केस दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कैथल सदर थाना पुलिस की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने की धाराओं के तहत अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हाईवे और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की कार के नंबर का पता लगाकर उसे सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

यह भी पढ़ें–खेत के 15 फीट गहरे टैंक में डूबने से पूर्व सरपंच के भतीजे की मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।