Breaking News
UIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांगJind Crime: जींद में चोरी के शक में खूनी खेल, ग्रामीणों की पिटाई से बिहार के युवक की मौत, दो घायल24 दिन फ्रीजर में शव रहने से झोटा के पोस्टमॉर्टम में देरी; पिता ने की अंतिम संस्कार से पहले SSP के तबादले की मांगUIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांगJind Crime: जींद में चोरी के शक में खूनी खेल, ग्रामीणों की पिटाई से बिहार के युवक की मौत, दो घायल24 दिन फ्रीजर में शव रहने से झोटा के पोस्टमॉर्टम में देरी; पिता ने की अंतिम संस्कार से पहले SSP के तबादले की मांग

Kaithal News: कलायत में गौशाला की एंबुलेंस ने 11 साल के मासूम को कुचला, जन्मदिन से 20 दिन पहले मौत

Kaithal News: कलायत में गौशाला की एंबुलेंस ने 11 साल के मासूम को कुचला, जन्मदिन से 20 दिन पहले मौत

कलायत में गौशाला की एंबुलेंस ने 11 साल के मासूम को कुचला, जन्मदिन से 20 दिन पहले मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल जिले के कलायत कस्बे में गुरुवार को उस वक्त मातम छा गया, जब मटौर रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने 11 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, कलायत के वार्ड नंबर-8 का रहने वाला विनीत अपने घर के बाहर मटौर रोड पर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान गौशाला की एक एंबुलेंस तेज गति और लापरवाही से आई और मासूम को कुचलती हुई निकल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनीत की मौके पर ही तड़प-तड़पकर सांसें थम गईं।

20 दिन बाद था जन्मदिन, घर में पसरा मातम

विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था। मृतक विनीत गांव के ही स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने रोते-बिलखते बताया कि महज 20 दिन बाद उसका 11वां जन्मदिन था, जिसको लेकर वह काफी उत्साहित था और घर में तैयारियां सोची जा रही थीं। लेकिन एक पल में हुई इस भयानक त्रासदी ने परिवार की तमाम खुशियां छीन लीं।

दिहाड़ी मजदूरी करते हैं पिता, इकलौते सहारे की मौत से टूटे

मृतक के पिता कश्मीर सिंह ने बताया कि वह दिहाड़ी-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। परिवार में उनकी पत्नी और एक अन्य बेटा है। कश्मीर सिंह का कहना है कि एंबुलेंस चालक गाड़ी को काफी तेज रफ्तार और गफलत में चला रहा था, जिसकी लापरवाही ने उनके मासूम बच्चे की जान ले ली। घटना के बाद इलाके के लोगों में वाहन चालकों की तेज रफ्तार को लेकर गहरा रोष देखा जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सूचना मिलते ही कलायत थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कैथल के नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलायत थाना के जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पीड़ित पिता कश्मीर सिंह के बयानों पर आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें– अंबाला में मुख्यमंत्री सैनी और मंत्री अनिल विज की मुलाकात, जनसेवा पर हुई चर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।