Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Kaithal News: कैथल में नेशनल हाईवे पर एयरफोर्स जवान की दर्दनाक मौत, बेकाबू ट्रक ने कुचला

Kaithal News: कैथल में नेशनल हाईवे पर एयरफोर्स जवान की दर्दनाक मौत, बेकाबू ट्रक ने कुचला

पत्नी के सामने वायुसेना जवान को रौंदता निकल गया ट्रक, गांव में छाया मातम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल। कैथल जिले के नेशनल हाईवे-152 पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। छुट्टियों पर घर आए भारतीय वायुसेना (IAF) के 39 वर्षीय जवान विकास की एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान चली गई। कार रोककर हाईवे किनारे खड़े विकास को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में बैठी उनकी पत्नी आंखों के सामने पति का यह हश्र देखकर बदहवास हो गईं और सड़क पर ही बेसुध होकर गिर पड़ीं।

करनाल जाते समय हुआ हादसा, 26 को वापस लौटना था ड्यूटी

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कैथल के गांव जुलानीखेड़ा निवासी विकास अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ कार में सवार होकर किसी काम से करनाल जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नेशनल हाईवे-152 पर मूंदड़ी गांव के पास पहुंची, विकास ने किसी जरूरी काम के चलते गाड़ी की रफ्तार धीमी की और सड़क किनारे रोक ली।

जैसे ही वे कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकले, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया। एयरफोर्स में सार्जेंट पद पर तैनात विकास की पोस्टिंग इस समय चंडीगढ़ में थी। वे बीती 13 जुलाई को ही छुट्टी लेकर गांव आए थे और आगामी 26 जुलाई को उन्हें वापस अपनी ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया, गांव में मातम

इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही जुलानीखेड़ा गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विकास अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। उनके परिवार में उनकी बुजुर्ग मां, पत्नी संदीप कौर और 13 साल का बेटा कार्तिक है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। विकास के पिता और छोटे भाई का पहले ही निधन हो चुका था। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अज्ञात चालक पर केस दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही तितरम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेसुध पड़ी पत्नी को संभाला और परिजनों को हादसे की इत्तिला दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कैथल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया और प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया।

तितरम थाना पुलिस के अनुसार, घटना की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारकर भागने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में भ्रष्टाचार पर प्रहार, अंबाला एसीबी ने बिछाया जाल, रिश्वतखोर बिजली क्लर्क की रंगे हाथों गिरफ्तारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।