Breaking News
PM SETU scheme Haryana: हरियाणा में ‘पीएम-सेतु’ योजना को हरी झंडी, कुरुक्षेत्र क्लस्टर को मिले ₹320.44 करोड़, बदल जाएगी ITI की तस्वीरमनाली-कीरतपुर हाईवे पर खाई में गिरी डीजे बस, रोपड़ के 4 लोगों की मौत; 7 घायलKarwa Chauth Thali Decoration: घर पर ऐसे सजाएं करवा चौथ की पूजा थाली, फोटो में दिखेगा सबसे रॉयल लुकKarnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएंPM SETU scheme Haryana: हरियाणा में ‘पीएम-सेतु’ योजना को हरी झंडी, कुरुक्षेत्र क्लस्टर को मिले ₹320.44 करोड़, बदल जाएगी ITI की तस्वीरमनाली-कीरतपुर हाईवे पर खाई में गिरी डीजे बस, रोपड़ के 4 लोगों की मौत; 7 घायलKarwa Chauth Thali Decoration: घर पर ऐसे सजाएं करवा चौथ की पूजा थाली, फोटो में दिखेगा सबसे रॉयल लुकKarnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएं

Kaithal News: HKRN में नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाला संजू गिरफ्तार, कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kaithal News: HKRN में नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाला संजू गिरफ्तार, कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

HKRN में नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाला संजू गिरफ्तार, कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं को ठगने वाले एक शातिर जालसाज को कैथल पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी जखौली गांव का रहने वाला संजू है, जो खुद को स्वास्थ्य विभाग में चालक (ड्राइवर) बताता था और बड़े-बड़े अधिकारियों से अपनी ऊंची पहुंच की डींगें हांककर बेरोजगारों को शिकार बनाता था।

मामला तितरम थाने से जुड़ा है, जहां पाडला गांव के निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। कुलदीप के मुताबिक संजू ने उसे और उसके भाई संजीव को किसी सरकारी विभाग में पक्की सेटिंग से नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। खुद को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बताकर उसने दावा किया था कि अफसरों तक उसकी सीधी पैठ है। इस काम के लिए दोनों भाइयों के बीच 4 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।

विज्ञापन

गूगल-पे से ऐंठे 2.13 लाख, फिर थमा दिया फर्जी लेटर

झांसे में आकर पीड़ितों ने आरोपी को कैश और गूगल-पे के जरिए अलग-अलग किस्तों में कुल 2,13,659 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये ऐंठने के बाद जब महीनों बीत गए और नौकरी का अता-पता नहीं चला, तो संजू लगातार बहानेबाजी करता रहा। पीड़ित भाइयों ने जब दबाव बनाया, तो आरोपी ने उन्हें एक जॉइनिंग लेटर सौंप दिया।

शक होने पर जब पीड़ितों ने उस जॉइनिंग लेटर की पड़ताल की, तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद जब कुलदीप और उसके भाई ने अपने गाढ़े पसीने की कमाई वापस मांगी, तो संजू और उसके परिवार के लोग गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देने पर उतारू हो गए।

पुलिस लेगी रिमांड, खुल सकते हैं कई और राज

ठगी का अहसास होते ही पीड़ितों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि शुरुआती तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि आरोपी संजू ने इलाके के कई अन्य युवाओं से भी HKRN में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे हैं।

तितरम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरे रैकेट में उसके साथ और कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं और उसने अब तक कितने बेरोजगारों को चूना लगाया है।

यह भी पढ़ें– 11 सितंबर को होगा कैथल बार एसोसिएशन का चुनाव, वकीलों के बीच चुनावी चर्चाएं तेज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।