Breaking News
दिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ कीHaryana dowry case: भिवानी की बेटी पर हिसार में अमानवीय अत्याचार, पुलिस में भर्ती होते ही मांगी क्रेटा और सोनादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ कीHaryana dowry case: भिवानी की बेटी पर हिसार में अमानवीय अत्याचार, पुलिस में भर्ती होते ही मांगी क्रेटा और सोना

Kaithal News: कैथल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जीआरपी में जुटी पहचान की कोशिशों में

Kaithal News: कैथल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जीआरपी में जुटी पहचान की कोशिशों में

कैथल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल शहर के सुभाष नगर इलाके के पास बुधवार सुबह एक भयानक रेल हादसे में करीब 35 साल के युवक की जान चली गई। कुरुक्षेत्र की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन का पहिया गर्दन के ऊपर से निकल जाने के कारण धड़ से सिर अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। ट्रैक के आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब क्षत-विक्षत शव देखा तो तुरंत राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही जीआरपी की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

पहचान का नहीं मिला कोई दस्तावेज, आसपास के थानों में अलर्ट

जीआरपी पुलिस ने जब मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से ऐसा कोई कागजात, टिकट या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ जिससे उसकी पहचान की जा सके। आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों को बुलाकर भी शव दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं सका।

इसके बाद जीआरपी ने आसपास के सभी थानों और पुलिस चौकियों में हादसे की सूचना भेज दी है, ताकि हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट से इसका मिलान किया जा सके।

72 घंटे शवगृह में रखा जाएगा शव: जीआरपी चौकी प्रभारी

मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी चौकी इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र से जींद व रोहतक के रास्ते दिल्ली की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि नियमानुसार शव का पंचनामा भरकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। आगामी 72 घंटे तक मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। अगर इस दौरान परिजनों का पता चल जाता है तो कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। यदि पहचान नहीं हो पाती है, तो सामाजिक संस्थाओं की मदद से रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा। जीआरपी फिलहाल हादसे के कारणों और मृतक की पहचान में जुटी है।

यह भी पढ़ें– अंबाला जेल पहुंची NIA, पाक डॉन शहजाद भट्टी के गुर्गे से 2 घंटे तक पूछताछ

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।