Karnal Accident: हरियाणा के करनाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। नई अनाज मंडी और नमस्ते चौक के बीच बीती देर रात ओवरटेक करने की जल्दबाजी में एक आई-10 कार बेकाबू होकर पलट गई। (Karnal Namaste Chowk Accident) चश्मदीदों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी सड़क पर कई पलटे खाते हुए पलट गई। इस भीषण हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
क्रेटा को ओवरटेक करते समय बिगड़ा संतुलन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गाड़ियां पानीपत की तरफ से करनाल की दिशा में आ रही थीं। इसी दौरान आई-10 कार के चालक ने आगे चल रही क्रेटा गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। (Karnal New Anaj Mandi News) प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओवरटेक करते वक्त आई-10 चालक हड़बड़ा गया और स्टीयरिंग से उसका नियंत्रण छूट गया। बेकाबू हुई आई-10 ने आगे चल रही क्रेटा को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे क्रेटा को भी हल्का नुकसान पहुंचा। हालांकि, गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया।
राहगीरों की सूझबूझ से बचाई गई जान
हादसा होते ही आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने बिना एक पल गंवाए राहत कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने पलटी हुई क्षतिग्रस्त आई-10 कार के भीतर फंसे महिला और पुरुष को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
क्रेन की मदद से हाईवे से हटाई गई गाड़ी
मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि दुर्घटना के बाद क्रेटा गाड़ी का चालक वहां रुका नहीं और आगे निकल गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त आई-10 कार को हाईवे से हटवाकर सड़क मार्ग को सुचारू कराया। (Haryana Road Accident News) पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें–Sonipat Murder Case: मां की हत्या के मामले में फंसी जानवी बोली- आरोपी के खिलाफ खुद कोर्ट में दूंगी गवाही

