Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra Grievance Meeting: कुरुक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सुनीं 11 शिकायतें, ब्रह्मसरोवर विवाद और आशा वर्कर मामला छाया

Kurukshetra Grievance Meeting: कुरुक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सुनीं 11 शिकायतें, ब्रह्मसरोवर विवाद और आशा वर्कर मामला छाया

कुरुक्षेत्र में 5 पुराने और 6 नए मामलों पर मंत्री पंवार की अदालत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Grievance Meeting: कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक इस बार कई संवेदनशील और पेचीदा मामलों को लेकर गरमाई रही। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों, विधायकों और शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में कुल 11 परिवादों पर एक-एक कर सुनवाई की गई।

बैठक के एजेंडे में 5 ऐसे मामले शामिल थे जिन्हें पिछली बैठकों में जांच के लिए लंबित रखा गया था, जबकि 6 नए और बेहद गंभीर मामलों को पहली बार कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन

अंशल सिटी और किरमिच सोसाइटी के लंबित मामलों पर दोबारा चाबुक

पिछली बैठकों में जो शिकायतें सिरे नहीं चढ़ सकी थीं, उन पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सख्त रुख अपनाया। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा अंशल सिटी में बदहाल सड़कों, सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों और मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से जुड़ा था।

इसके अलावा किरमिच गांव स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं, एक निजी अस्पताल को लीज पर देने के नाम पर डॉक्टर के साथ हुई धोखाधड़ी और किरमिच रोड से बिजली की मुख्य लाइन हटाने के पुराने विवाद पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ब्रह्मसरोवर में कूदने पहुंचे परिवार की दास्तान पहुंची ग्रीवेंस तक

नई शिकायतों में सबसे चर्चित और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला दो पड़ोसी परिवारों के बीच चल रहे खूनी रंजिश का रहा। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उसकी बेटी से जबरन वीडियो कॉल करवाकर आपत्तिजनक काम कराए। इतना ही नहीं, पीड़ित पक्ष का गंभीर आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति को जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने का प्रयास भी किया।

गौरतलब है कि इसी उत्पीड़न और न्याय न मिलने से आहत होकर यह परिवार करीब एक महीने पहले ब्रह्मसरोवर में कूदकर आत्महत्या करने पहुंच गया था, जहां पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें सकुशल बचा लिया था। अब यह मामला सीधा कैबिनेट मंत्री की अदालत में पहुंचा, जिस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आशा वर्कर को अश्लील वीडियो और सरपंच की शिकायत पर हड़कंप

बैठक में सामाजिक सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े दो अन्य मामले भी छाए रहे। एक आशा वर्कर को मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने से जुड़ी गंभीर शिकायत पर मंत्री ने पुलिस विभाग को तुरंत जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए।

वहीं, भूखड़ी गांव की महिला सरपंच भी पंचायत से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं। बैठक में स्थानीय विधायक अशोक अरोड़ा और जिले के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री पंवार ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जनता की शिकायतों को ठंडे बस्ते में डालने वाले अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें– सिरसा में गुड़िया खेड़ा माइनर टूटने से भारी तबाही, 12 एकड़ मूंगफली और धान की फसल डूबी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।