Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra Hotel Death: कुरुक्षेत्र के होटल में नोएडा के IT इंजीनियर की संदिग्ध मौत, शिमला से लौटते वक्त बिगड़ी थी तबीयत

Kurukshetra Hotel Death: कुरुक्षेत्र के होटल में नोएडा के IT इंजीनियर की संदिग्ध मौत, शिमला से लौटते वक्त बिगड़ी थी तबीयत

कुरुक्षेत्र के होटल में नोएडा के IT इंजीनियर की संदिग्ध मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Hotel Death: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला और दुखद मामला सामने आया है। यहां रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल के कमरे में ठहरे नोएडा के आईटी इंजीनियर कुश शर्मा (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूल रूप से नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले कुश पिछले दो दिनों से होटल के एक कमरे में रुके हुए थे। जब काफी देर तक उनके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल स्टाफ के कान खड़े हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो इंजीनियर बेड पर बेसुध पड़े थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

शिमला से लौटते वक्त कुरुक्षेत्र में उतरे थे कुश

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुश शर्मा शिमला से नोएडा अपनी कंपनी में ड्यूटी जॉइन करने के लिए लौट रहे थे। सफर के दौरान अचानक ट्रेन में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। असहज महसूस होने पर उन्होंने बीच रास्ते में ही कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उतरने का फैसला किया। स्टेशन से बाहर आकर उन्होंने पास में ही एक होटल में कमरा किराए पर ले लिया और आराम करने चले गए। लेकिन इसके बाद वे कमरे से बाहर नहीं निकले। होटल कर्मियों ने जब आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश, कमरे में मिलीं दवाइयां

होटल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का मंजर देख सबके होश उड़ गए; कुश शर्मा बेड पर अचेत अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए उन्हें पास के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस को छानबीन के दौरान कमरे से दिमागी बीमारी से जुड़ी कुछ दवाइयों के खाली रैपर मिले हैं, जिससे पुलिस इस थ्योरी पर भी काम कर रही है कि यह मामला बीमारी या दवाओं से जुड़ा हो सकता है।

8 साल से चल रहा था इलाज, ओवरडोज की आशंका

मृतक के चचेरे भाई नितेश शर्मा ने बताया कि कुश शर्मा पिछले करीब 7-8 सालों से मानसिक बीमारी (डिप्रेशन या अन्य दिमागी समस्या) से जूझ रहे थे और नोएडा के ही एक डॉक्टर से उनका नियमित इलाज चल रहा था। सोमवार को उन्हें हर हाल में अपनी कंपनी में दोबारा काम शुरू करना था। परिजनों को अंदेशा है कि मानसिक तनाव या अनजाने में दवाइयों के ओवरडोज के कारण यह दुखद हादसा हुआ होगा। कुश अपने पीछे पत्नी और एक 8 साल की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं।

विसरा रिपोर्ट से साफ होगी मौत की असली वजह

मामले की जांच कर रहे फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है, लेकिन मौत की सटीक वजह विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। विसरा के सैंपल्स को गहन जांच के लिए पंचकूला के मोगीनंद स्थित स्टेट फोरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है। फिलहाल, कुरुक्षेत्र पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की रपट दर्ज कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया है।

यी भी पढ़ें; IDFC बैंक फ्रॉड में तीसरे IAS की गिरफ्तारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।