Breaking News
जयपुर से दिल्ली जा रहे हैं? तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें, जानें लाखों वाहनों की क्यों बैन हो रही दिल्ली में एंट्रीMotorcycle Ride On Water: चीन के शख्स ने पानी पर दौड़ाई मोटरसाइकिल, 40 किलोमीटर का सफर तय कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डYamunanagar News: कपूर ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने की ठगी, नकली सोना देकर ले उड़ीं 4.82 लाख की ज्वेलरीदिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैंManisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिलाजयपुर से दिल्ली जा रहे हैं? तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें, जानें लाखों वाहनों की क्यों बैन हो रही दिल्ली में एंट्रीMotorcycle Ride On Water: चीन के शख्स ने पानी पर दौड़ाई मोटरसाइकिल, 40 किलोमीटर का सफर तय कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डYamunanagar News: कपूर ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने की ठगी, नकली सोना देकर ले उड़ीं 4.82 लाख की ज्वेलरीदिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैंManisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में गरजी कांग्रेस, DC के जरिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने की मांग

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में गरजी कांग्रेस, DC के जरिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने की मांग

कुरुक्षेत्र में गरजी हरियाणा कांग्रेस, DC के जरिए राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र। नीट (NEET) परीक्षा धांधली और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग की गूंज अब धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में भी पूरी शिद्दत से सुनाई देने लगी है। बुधवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा कांग्रेस की एक बड़ी और अहम संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

बैठक की कमान हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संभाली। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की इस बैठक में जहां एक तरफ पार्टी संगठन को धार देने पर विचार-विमर्श हुआ, वहीं दूसरी ओर युवाओं के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक जारी आंदोलन को और उग्र बनाने की रणनीति तय की गई।

विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी दिग्गज, राष्ट्रपति से दखल की गुहार

समीक्षा बैठक के तुरंत बाद कांग्रेस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल कुरुक्षेत्र के जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एक मांग पत्र सौंपा।

ज्ञापन में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बेकसूर छात्रों पर हुई बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा की गई। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से इस पूरे मामले में सीधे हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज को लाठियों के दम पर दबाना संविधान की मूल आत्मा पर सीधा प्रहार है।

“युवाओं की आवाज दबाना असहिष्णुता का प्रमाण” : संजय दत्त

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश भर के लाखों छात्र-छात्राएं आए दिन सामने आ रहे पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और सरकारी भर्तियों में हो रही लेट-लतीफी से परेशान होकर सड़कों पर उतरे हैं।

दत्त ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं के अधिकारों के लिए ढाल बनकर खड़े हैं। 21 जुलाई को छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को जबरन हिरासत में लेना यह साबित करता है कि सरकार युवाओं और विपक्ष के सवालों से डरी हुई है।”

“नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान” : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार के साथ-साथ एक पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है। बार-बार पेपर लीक होने से देश के करोड़ों प्रतिभाशाली छात्रों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है।

उन्होंने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन की मुख्य मांगों को दोहराते हुए कहा कि परीक्षा तंत्र की संपूर्ण विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिना देर किए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही संसद के पटल पर परीक्षा और भर्ती सुधारों पर विस्तृत बहस कराई जाए और जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज की गई तमाम राजनीतिक एफआईआर को बिना शर्त तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए।

इस अहम मौके पर विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक रामकरण काला, पूर्व विधायक व कुरुक्षेत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें–जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नारनौल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।