Breaking News
Motorcycle Ride On Water: चीन के शख्स ने पानी पर दौड़ाई मोटरसाइकिल, 40 किलोमीटर का सफर तय कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डYamunanagar News: कपूर ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने की ठगी, नकली सोना देकर ले उड़ीं 4.82 लाख की ज्वेलरीदिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैंManisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिलाNatural Drinks for Glowing Skin: बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत? रोजाना पिएं ये 5 असरदार होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्सMotorcycle Ride On Water: चीन के शख्स ने पानी पर दौड़ाई मोटरसाइकिल, 40 किलोमीटर का सफर तय कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डYamunanagar News: कपूर ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने की ठगी, नकली सोना देकर ले उड़ीं 4.82 लाख की ज्वेलरीदिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैंManisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिलाNatural Drinks for Glowing Skin: बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत? रोजाना पिएं ये 5 असरदार होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्स

Narnaul News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नारनौल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Narnaul News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नारनौल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

नारनौल में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: सोनल यादव, नारनौल

Narnaul News: नारनौल। देश भर में नीट परीक्षा धांधली और पेपर लीक को लेकर मचे सियासी घमासान की आंच अब हरियाणा के जिला मुख्यालयों तक पहुंच गई है। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग और कांग्रेसी दिग्गजों की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने नारनौल स्थित लघु सचिवालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में लामबंद हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम नगराधीश (CTM) को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।

विज्ञापन

“लाठियों के दम पर युवाओं की आवाज दबा रही सरकार”

लघु सचिवालय पर जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि देश की पारदर्शी परीक्षा प्रणाली पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। लाखों होनहार छात्र-छात्राएं आए दिन सामने आ रहे पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही लेट-लतीफी से गहरे मानसिक तनाव में हैं।

झुकिया ने कहा, “लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी वाजिब मांगों के लिए आवाज उठाने का संवैधानिक हक है। जब देश का युवा अपने भविष्य के लिए न्याय मांग रहा है, तो सरकार उनसे संवाद करने के बजाय उन पर लाठियां भांज रही है। पुलिस की यह बर्बरता बेहद शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण है।”

राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कड़ा आक्रोश

प्रदर्शनकारी नेताओं ने 21 जुलाई को दिल्ली और चंडीगढ़ में हुए घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्रों के हक में आवाज उठाने के लिए लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई सांसद प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़े, तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

इसी तरह, चंडीगढ़ में राजभवन घेराव के लिए जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कई विधायकों को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को खामोश करने की यह तानाशाही नीति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राष्ट्रपति से लगाई गुहार: संसद में हो बहस, वापस हों मुकदमे

ज्ञापन के जरिए कांग्रेस पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बार-बार हो रहे पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तुरंत इस्तीफा लिया जाए या उन्हें पदमुक्त किया जाए।

इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर की भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए संसद के विशेष सत्र में विस्तृत चर्चा कराई जाए। कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई का शिकार बने छात्रों पर दर्ज सभी आपराधिक मामलों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की पुरजोर पैरवी की है।

इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव होशियार सिंह, डॉ. राजवती यादव, तोताराम कोहली एडवोकेट, मंजीत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मनपाल यादव, सुमेर सिंह, सुधीर यादव, राजकुमार, विक्रम यादव, तेजपाल प्रजापति, नंदलाल और सुमित चौधरी सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बारिश में नंगे पैर सड़कों पर उतरे वकील

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।