Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के युवक से ‘लव मैरिज’ के नाम पर ₹34 लाख की ठगी, पत्नी ऑस्ट्रेलिया जाकर हुई फरार

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के युवक से 'लव मैरिज' के नाम पर ₹34 लाख की ठगी, पत्नी ऑस्ट्रेलिया जाकर हुई फरार

लव मैरिज’ के नाम पर ₹34 लाख की ठगी, पत्नी ऑस्ट्रेलिया जाकर हुई फरार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से ‘डंकी’ और विदेश भेजने के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े से इतर, रिश्तों के कत्ल की एक बेहद दर्दनाक दास्तान सामने आई है. पिहोवा के रहने वाले पीड़ित युवक संजीव कुमार ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर जिंदगी बर्बाद करने और लाखों रुपये की ठगी का संगीन आरोप लगाया है. संजीव की कहानी उन हजारों युवाओं की आंखें खोलने वाली है जो ‘कबूतरबाजी’ और ‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’ के जरिए विदेश जाने के चक्रव्यूह में फंसकर अपना सब कुछ गंवा बैठते हैं. संजीव का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी पत्नी के ऊंचे ख्वाबों को पूरा करने के लिए अपना चलता हुआ रोजगार दांव पर लगा दिया, लेकिन सात समंदर पार पहुंचते ही अर्धांगिनी ने उसे पहचानने से भी इनकार कर दिया.

शिमला-अमृतसर में मनाया हनीमून, फिर पढ़ाई के नाम पर झोंक दी जीवनभर की कमाई

विज्ञापन

पीड़ित संजीव कुमार के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2022 को दोनों परिवारों की रजामंदी से उनकी इंटरकास्ट शादी धूमधाम से संपन्न हुई थी. शादी के शुरुआती दिन बेहद खुशनुमा थे; दोनों नवविवाहित जोड़े के तौर पर शिमला और अमृतसर की वादियों में घूमने भी गए. इसी बीच पत्नी ने संजीव के सामने ऑस्ट्रेलिया जाकर आगे की पढ़ाई करने और सेटल होने के बाद उसे भी बतौर ‘स्पॉन्सर’ वहां बुलाने की इच्छा जताई. पत्नी के इस वादे पर अंधा भरोसा करके संजीव ने दिसंबर 2022 में अपनी रोजी-रोटी का जरिया यानी अपनी बेकरी तक बेच डाली. इतने से भी बात नहीं बनी तो बाजार और रिश्तेदारों से करीब 22 लाख रुपये भारी ब्याज पर उधार लेकर पत्नी को ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में बैठा दिया.

कागजों में खुद को दिखाया कुंवारी, सच सामने आया तो मची खलबली

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कदम रखते ही पत्नी के तेवर धीरे-धीरे बदलने लगे. संजीव जब भी वीजा और स्पॉन्सरशिप की बात करता, वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देती. इसी बीच संजीव के पैरों तले जमीन तब खिसक गई, जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने ऑस्ट्रेलियाई दूतावास में जमा किए गए सरकारी दस्तावेजों में खुद को अविवाहित (Single) दर्शाया हुआ था. इस धोखाधड़ी का विरोध करने पर पहले तो पुराना विवाह पंजीकरण रद्द कराया गया और फिर दबाव में आकर सितंबर 2023 में दोबारा कोर्ट में मैरिज रजिस्टर्ड हुई. लेकिन इस कागजी खानापूर्ति के बाद भी नतीजा सिफर ही रहा और पत्नी वापस ऑस्ट्रेलिया लौटकर पूरी तरह बदल गई.

पिता की सदमे से मौत, अब एसपी दफ्तर और ऑस्ट्रेलियाई एंबेसी के चक्कर काट रहा पीड़ित

इस पूरी कवायद में संजीव का कुल खर्च बढ़कर ₹34 लाख के पार पहुंच चुका था. एक तरफ बेकरी छिन चुकी थी, तो दूसरी तरफ सिर पर चढ़े लाखों के कर्ज की मासिक किस्तें खून के आंसू रुला रही थीं.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: इस भयंकर आर्थिक तंगी और समाज में हो रही बदनामी के गहरे मानसिक तनाव को संजीव के बुजुर्ग पिता बर्दाश्त नहीं कर पाए और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.

अब हालत यह है कि ससुराल पक्ष ने बेटी का हाथ होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है और संजीव के सारे सोशल मीडिया अकाउंट व फोन नंबर ब्लॉक कर दिए गए हैं. जिंदगी के इस मोड़ पर अकेले खड़े संजीव ने हार नहीं मानी है; उसने ऑस्ट्रेलियाई दूतावास में लिखित शिकायत भेजने के साथ ही वहां की अदालत में कानूनी लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है. संजीव ने कहा कि वह जल्द ही कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने और अपनी डूबी हुई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाएंगे.

यह भी पढ़ें–पुलिसकर्मी को दांत से काटकर भाग रहे 30 मुकदमों के बदमाश की टांग में मारी गोली

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।