Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra Police Encounter: पुलिसकर्मी को दांत से काटकर भाग रहे 30 मुकदमों के बदमाश की टांग में मारी गोली

Kurukshetra Police Encounter: पुलिसकर्मी को दांत से काटकर भाग रहे 30 मुकदमों के बदमाश की टांग में मारी गोली

पुलिसकर्मी को दांत से काटकर भाग रहे 30 मुकदमों के बदमाश की टांग में मारी गोली

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Police Encounter: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जीटी रोड (NH-44) पर देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस की गिरफ्त से भाग रहे एक शातिर बदमाश को पकड़ने के लिए सीआईए की टीम को गोलियां चलानी पड़ीं. जानकारी के मुताबिक, 30 से ज्यादा संगीन मुकदमों में वांछित सोढ़ी गांव निवासी कुख्यात अपराधी विशाल उर्फ विक्की पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की फिराक में था. रास्ते में उसने चालाकी दिखाते हुए बाथरूम जाने का बहाना बनाया और पुलिस की सरकारी गाड़ी को रुकवा लिया. जैसे ही सुरक्षाकर्मी उसे नीचे उतारकर ले जाने लगे, विक्की ने अचानक एक पुलिसकर्मी की बाजू पर पूरी ताकत से अपने दांत गड़ा दिए. दर्द से सिपाही की पकड़ ढीली होते ही वह रात के अंधेरे का फायदा उठाकर हाईवे की तरफ दौड़ पड़ा.

पुलिस की हवाई फायरिंग के बाद भी नहीं रुका, तो पैर में मारनी पड़ी गोली

विज्ञापन

बदमाश को कस्टडी से चकमा देकर भागता देख सीआईए की टीम ने बिना वक्त गंवाए उसका पीछा शुरू किया. पुलिस जवानों ने पहले उसे रुकने की कड़ी चेतावनी दी और आत्मसमर्पण न करने पर हवा में फायर भी झोंका. इसके बावजूद जब शातिर अपराधी ने अपनी रफ्तार कम नहीं की और खेतों की तरफ भागने लगा, तो पुलिस को मजबूरन सीधी कार्रवाई करनी पड़ी. पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली सीधे विक्की की टांग में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं सड़क किनारे गिर पड़ा. पुलिस टीम ने तुरंत उसे अपनी गिरफ्त में लिया और इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कराया, जहां फिलहाल भारी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है.

गांधी नगर गोलीकांड का मुख्य सप्लायर था विशाल, हथियार रिकवरी के बाद लौट रही थी टीम

कुरुक्षेत्र सीआईए-2 के इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि यह पूरी घटना उस समय हुई जब पुलिस की एक टीम आरोपी विशाल उर्फ विक्की की निशानदेही पर उसके पैतृक घर से अवैध हथियार बरामद करके वापस लौट रही थी. विशाल को हाल ही में गांधी नगर में हुए चर्चित गोलीकांड की कड़ियों को जोड़ते हुए गिरफ्तार किया गया था. पुलिस तफ्तीश में यह बड़ा खुलासा हुआ था कि बीते 14 जून की तड़के करीब साढ़े तीन बजे गांधी नगर में जो ताबड़तोड़ गोलियां चली थीं, उसमें मुख्य आरोपी राहुल बारना और उसके गैंग को अवैध हथियार और कारतूस सप्लाई करने के पीछे इसी विशाल का हाथ था. पुलिस अब इसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

यह भी पढ़ें–यमुनानगर में भाजपा पार्षद दीक्षित कुमार पर रॉड से हमला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।