Breaking News
Haryana Health News: हरियाणा में अब एक क्लिक पर मिलेंगे सरकारी अस्पताल, GIS तकनीक से बन रहा डिजिटल मैपचंडीगढ़ में दिवाली स्टॉल परमिशन के नाम पर ठगी, सेक्टर-22 में मिलीं नगर निगम की फर्जी पर्चियांYamunanagar Road Accident: यमुनानगर में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 6 साल की मासूम की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग घायलKaithal Road Accident News: कैथल में रफ्तार का कहर, पति को खेत में चार्जर देकर लौट रही महिला को बाइक सवार ने रौंदा, टांग टूटीHaryana Politics: पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन छोड़ निकले भूपेंद्र हुड्डा, होर्डिंग्स पर फोटो न होने से भड़केHaryana Health News: हरियाणा में अब एक क्लिक पर मिलेंगे सरकारी अस्पताल, GIS तकनीक से बन रहा डिजिटल मैपचंडीगढ़ में दिवाली स्टॉल परमिशन के नाम पर ठगी, सेक्टर-22 में मिलीं नगर निगम की फर्जी पर्चियांYamunanagar Road Accident: यमुनानगर में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 6 साल की मासूम की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग घायलKaithal Road Accident News: कैथल में रफ्तार का कहर, पति को खेत में चार्जर देकर लौट रही महिला को बाइक सवार ने रौंदा, टांग टूटीHaryana Politics: पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन छोड़ निकले भूपेंद्र हुड्डा, होर्डिंग्स पर फोटो न होने से भड़के

Kurukshetra News: 20 सितंबर से धान खरीद का आश्वासन, चढ़ूनी बोले-नहीं हुई खरीद तो 22 को GT रोड जाम

Kurukshetra News: 20 सितंबर से धान खरीद का आश्वासन, चढ़ूनी बोले-नहीं हुई खरीद तो 22 को GT रोड जाम

20 सितंबर से धान खरीद का आश्वासन, चढ़ूनी बोले-नहीं हुई खरीद तो 22 को GT रोड जाम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: हरियाणा की अनाज मंडियों में धान (जीरी) की आवक शुरू होते ही सरकारी खरीद की तारीख को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच तनातनी तेज हो गई है। कुरुक्षेत्र जिले की शाहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढ़ूनी गुट ने महापंचायत बुलाई। किसानों के आक्रामक रुख और एक घंटे के अल्टीमेटम के बाद कुरुक्षेत्र के उपायुक्त (DC) विश्राम कुमार मीणा खुद मंडी में किसानों के बीच पहुंचे। डीसी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने 20 सितंबर से खरीद शुरू करने की सिफारिश केंद्र को भेजी है। हालांकि, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि 20 सितंबर से खरीद शुरू नहीं हुई तो 22 सितंबर को किसान सीधे जीटी रोड पर उतरेंगे।

डीसी पहुंचे मंडी, बोले—केंद्र से 20 सितंबर से खरीद की मांगी गई है अनुमति

विज्ञापन

किसानों के बीच पहुंचे डीसी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की सहूलियत को देखते हुए केंद्र सरकार से 1 अक्टूबर की निर्धारित तारीख के बजाय 20 सितंबर से ही धान की खरीद प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। डीसी ने कहा कि प्रशासन को केंद्र से सकारात्मक जवाब मिलने की पूरी उम्मीद है और मंडियों में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।

हालांकि, भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने 20 सितंबर की तारीख पर तुरंत सवाल उठा दिया। चढ़ूनी ने कहा कि 20 सितंबर को रविवार है, ऐसे में छुट्टी के दिन सरकारी एजेंसियां किस तरह खरीद शुरू करेंगी? उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, आज से ही आढ़तियों तक बारदाना पहुंचाया जाए ताकि मंडी में आ रहे धान की भराई में कोई अड़चन न आए।

‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल और सुखाने की जगह देने पर बनी सहमति की उम्मीद

बैठक के दौरान किसानों ने ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। किसानों की मांग है कि जिन किसानों का पंजीकरण या सत्यापन किसी कारणवश अटक गया है, उनके लिए पोर्टल दोबारा खोला जाए और धान की फिजिकल वेरिफिकेशन खरीद से पहले ही पूरी की जाए। इसके अलावा, मंडी में सेक्रेटरी द्वारा किसानों को धान सुखाने से रोकने का मामला भी उठा। शुरुआती फसल में नमी अधिक होने के कारण किसानों को इसे सुखाने की इजाजत देने की मांग पर डीसी ने उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान का आश्वासन दिया।

कृषि मंत्री के बयान पर पलकवार, 22 को शहीद ऊधम सिंह स्मारक पर जुटेंगे किसान

हाल ही में कुरुक्षेत्र दौरे पर आए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के बयान—”किसान जल्दबाजी में गीली फसल न काटें”—पर चढ़ूनी ने कड़ा पलटवार किया। चढ़ूनी ने कहा कि कृषि मंत्री खुद राइस सेलर चलाते हैं और उन्हें किसानों के दर्द का अंदाजा नहीं है। किसान सूखी फसल की खरीद की ही बात कर रहे हैं।

चढ़ूनी ने ऐलान किया कि यदि 20 तारीख से सरकारी खरीद धरातल पर शुरू नहीं होती है, तो 22 सितंबर को बातचीत के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। किसान शाहाबाद मंडी के बजाय शहीद ऊधम सिंह स्मारक के पास एकत्र होंगे और वहां से सीधे जीटी रोड पर चक्का जाम करेंगे।

गौर हो कि बीते वर्ष 2025 में भी हरियाणा में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर के स्थान पर किसानों के विरोध के बाद 22 सितंबर से शुरू की गई थी।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिए सख्त निर्देश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।