Breaking News
Narnaul: अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर जींद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महेंद्रगढ़ की प्रगतिशील महिलाओं ने लिया हिस्सामोहाली में हथियार तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई: छात्रों तक पिस्तौल सप्लाई करने वाले हथियार समेत 3 गिरफ्तार,Kaithal Haridwar train murder: कैथल से हरिद्वार ट्रेन यात्रा के दौरान खौफनाक वारदात, साथी की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उताराNarnaul: महेंद्रगढ़ जिला में एसआईआर का काम पारदर्शी ढंग से जारी, सभी नोटिस पहुंचे, 99 प्रतिशत से ज्यादा की सुनवाई पूरीBhiwani Board News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड में बड़ा घोटाला, प्रमोशन के नाम पर 12 कर्मचारियों से 24 हजार वसूलने की चैट वायरलNarnaul: अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर जींद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महेंद्रगढ़ की प्रगतिशील महिलाओं ने लिया हिस्सामोहाली में हथियार तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई: छात्रों तक पिस्तौल सप्लाई करने वाले हथियार समेत 3 गिरफ्तार,Kaithal Haridwar train murder: कैथल से हरिद्वार ट्रेन यात्रा के दौरान खौफनाक वारदात, साथी की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उताराNarnaul: महेंद्रगढ़ जिला में एसआईआर का काम पारदर्शी ढंग से जारी, सभी नोटिस पहुंचे, 99 प्रतिशत से ज्यादा की सुनवाई पूरीBhiwani Board News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड में बड़ा घोटाला, प्रमोशन के नाम पर 12 कर्मचारियों से 24 हजार वसूलने की चैट वायरल

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र की पिपली मंडी में जीरी की पहली ढेरी का आगाज, ₹3925 के रेट से खिले किसानों के चेहरे

AAmandeep Singh
शेयर करें
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र की पिपली मंडी में जीरी की पहली ढेरी का आगाज, ₹3925 के रेट से खिले किसानों के चेहरे

कुरुक्षेत्र की पिपली मंडी में जीरी की पहली ढेरी का आगाज, ₹3925 के रेट से खिले किसानों के चेहरे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले की प्रसिद्ध पिपली अनाज मंडी में नए जीरी सीजन का श्रीगणेश हो गया है। मंगलवार को जब ढेरू माजरा गांव के किसान हरकेश सैनी अपनी 1509 किस्म की जीरी की पहली खेप लेकर श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी के फड़ पर पहुंचे, तो मंडी प्रांगण में उत्सव जैसा माहौल बन गया। आढ़तियों, व्यापारियों और मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने किसान का स्वागत किया।

फूल-मालाओं और लड्डुओं के साथ किसान का सत्कार

विज्ञापन

जीरी आने की सूचना मिलते ही मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश मथाना, सचिव गुरमीत सैनी और जिला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव धर्मपाल मथाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान हरकेश सैनी को सम्मानित किया और मुंह मीठा कराकर बधाई दी। आढ़ती राजेश सैनी, नायब सैनी, विवेक सिंगला, पवन मदान और मजदूर एसोसिएशन के प्रधान कपलेश्वर कुमार टुनटुन समेत तमाम व्यापारियों ने लड्डू बांटकर सीजन की शुरुआत पर खुशी जताई।

पिछले साल से ₹775 ज्यादा मिला भाव, किसान गदगद

किसानों के लिए सबसे राहत की बात बोली के दौरान मिलने वाली कीमत रही। लाडवा की फर्म ‘जीआरएम फूड प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रोपराइटर प्रदीप गर्ग और अंसल गर्ग ने पहली ढेरी को 3,925 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा। गौर करने वाली बात है कि बीते साल 1509 किस्म की जीरी की शुरुआत 3,150 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास हुई थी। पहले ही दिन मिले इस अच्छे दाम से किसान काफी उत्साहित नजर आए।

आढ़तियों का दावा: परंपरा से बढ़ता है अन्नदाता का हौसला

मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश मथाना और धर्मपाल मथाना ने कहा कि पहली उपज लेकर मंडी पहुंचने वाले किसान का सम्मान करना पिपली मंडी की पुरानी परंपरा रही है। इससे खेत-खलिहान से लेकर मंडी तक जुड़े हर वर्ग का हौसला बढ़ता है। आढ़तियों ने बताया कि आने वाले दिनों में आवक में और तेजी आएगी, जिसके लिए मंडी में तोल-माप, पानी और शेड की तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें– नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, पोक्सो केस में अनुकूल रिपोर्ट देने के नाम पर 2.5 लाख रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।