Breaking News
Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNarnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियम

Kurukshetra News: शाहाबाद के रावा गांव के पास भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से पूर्व सैनिक के भाई की दर्दनाक मौत

Kurukshetra News: शाहाबाद के रावा गांव के पास भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से पूर्व सैनिक के भाई की दर्दनाक मौत

शाहाबाद के रावा गांव के पास भीषण हादसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: शाहाबाद। शनिवार तड़के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया। शाहाबाद-अंबाला मार्ग पर गांव रावा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार 42 वर्षीय परविंद्र सिंह उर्फ विक्की को कुचल दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक समेत चालक को ट्रक काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे के कुछ ही सेकेंडों के भीतर परविंद्र की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

मृतक परविंद्र सिंह अंबाला जिले के गांव जलूबी के रहने वाले थे और शाहाबाद में तेल टैंकर चलाने का काम करते थे। उनके बड़े भाई मलकीत सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन

ड्यूटी पर जाते समय काल बना तेज रफ्तार ट्रक

घटना के प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के चचेरे भाई सुखबीर सिंह ने बताया कि वे दोनों भाई अलग-अलग बाइकों पर शनिवार सुबह करीब 5 बजे अपने गांव जलूबी से शाहाबाद ड्यूटी के लिए निकले थे। सुखबीर भी टैंकर ड्राइवर हैं। रावा गांव के पास परविंद्र अपनी बाइक पर सुखबीर से महज कुछ ही मीटर आगे चल रहे थे।

इसी दौरान शाहाबाद की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (HR-58C-0314) ने सीधे परविंद्र की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीद के मुताबिक, टक्कर लगते ही बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और ड्राइवर ने गाैड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। महज 10 सेकेंड के भीतर घडित इस वाकये में ट्रक के पहिए परविंद्र के ऊपर से गुजर गए।

बंपर टूटकर गिरा, मौके से भागा चालक

टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोहे का भारी-भरकम ट्रक बंपर टूटकर सीधी बाइक के ऊपर जा गिरा। सड़क पर दूर तक खून से लथपथ परविंद्र को पड़ा देख आसपास के लोग सहम गए। हादसा होते ही आरोपी ट्रक चालक वाहन को थोड़ी दूरी पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गया।

सुखबीर ने राहगीरों की मदद से तुरंत एंबुलेंस बुलाई और गंभीर रूप से घायल परविंद्र को शाहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

रो-रोकर बेहाल हुआ परिवार

परविंद्र सिंह ही अपने घर में कमाने वाले इकलौते सहारे थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही गांव जलूबी में मातम छा गया। घर पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी एंजेल और चौथी कक्षा के बेटे नवजोत को छोड़ गए हैं। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– जंतर-मंतर बवाल के बीच BJP का डैमेज कंट्रोल, नारनौल पहुंचे सांसद धर्मवीर सिंह ने नीट पास विद्यार्थियों को नवाजा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।