Breaking News
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीAteli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलिRajound Stray Dog Attack: राजौंद में आदमखोर आवारा कुत्तों का भयानक आतंक, बाड़े में बंधी 4 बछड़ियों को नोंच-नोंचकर मार डालाSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीAteli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलिRajound Stray Dog Attack: राजौंद में आदमखोर आवारा कुत्तों का भयानक आतंक, बाड़े में बंधी 4 बछड़ियों को नोंच-नोंचकर मार डाला

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के अढ़ोनी गांव में बुजुर्ग पुजारी पर जानलेवा हमला, गले में गमछा डालकर सड़क पर घसीटा

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के अढ़ोनी गांव में बुजुर्ग पुजारी पर जानलेवा हमला, गले में गमछा डालकर सड़क पर घसीटा

कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग पुजारी योगीराज पर मजार के सेवादार का हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बेहद संदेहास्पद और क्रूर वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। अढ़ोनी गांव में गुरुवार सुबह तड़के करीब 4 बजे, जब पूरा गांव सो रहा था, तब मजार के एक सेवादार ने अपने साथी के साथ मिलकर शिव मंदिर के 80 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी योगीराज पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने न सिर्फ लाठियों से बुजुर्ग पुजारी की टांग तोड़ दी, बल्कि उनके गले में गमछा (परना) डालकर उन्हें गांव की पथरीली सड़क पर बेरहमी से घसीटा।

आरती की तैयारी के वक्त पहुंचा हमलावर, पत्नी से मंगवाई लाठी

विज्ञापन

गांव के सरपंच परमजीत सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग पुजारी योगीराज सुबह मंदिर में आरती और पूजा-अर्चना की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान गांव में ही स्थित नकोदर पीर की दरगाह की देखरेख करने वाला पंकज अपनी गाड़ी से मंदिर परिसर पहुंचा। उसने आते ही बुजुर्ग पुजारी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि पंकज ने अपनी पत्नी को आवाज देकर घर से लाठी मंगवाई और निहत्थे बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इस हमले में पुजारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी एक टांग टूट गई।

तड़पते रहे बुजुर्ग, सुबह खून के निशानों ने खोला खौफनाक राज

वारदात यहीं नहीं रुकी। पंकज के साथ उसका दोस्त इंद्र भी इस हैवानियत में शामिल था। दोनों ने मिलकर अधमरे हो चुके पुजारी के गले में कपड़ा बांधा और उन्हें घसीटते हुए गांव के एक चौराहे पर लाकर फेंक दिया। सड़क पर पुजारी को घसीटे जाने के गहरे निशान और खून बिखर गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए और करीब 2 घंटे तक बुजुर्ग पुजारी चौराहे पर जिंदगी और मौत के बीच तड़पते रहे। सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो वहां बिखरा खून देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने खून के धब्बों का पीछा किया, तब जाकर चौराहे पर पड़े पुजारी तक पहुंचे और उन्हें तुरंत एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मजार में श्रद्धालुओं की कमी बनी विवाद की वजह

इस पूरी वारदात के पीछे का कारण बेहद हैरान करने वाला है। मंदिर के सेवादार मामराज और ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मंदिर के ठीक पास ही नकोदर पीर की मजार है। पुजारी योगीराज कुछ समय पहले मंदिर छोड़कर चले गए थे, लेकिन करीब दो महीने पहले ही ग्रामीणों के विशेष आग्रह पर वे दोबारा अढ़ोनी गांव के मंदिर में लौटे थे। पुजारी के वापस आने के बाद मजार पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार कम होने लगी, जिससे मजार का सेवादार पंकज बुरी तरह चिढ़ा हुआ था। उसने पहले भी पुजारी को गांव छोड़ने और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मुकदमा

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया है। थाना सदर के एसएचओ (SHO) रणधीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी पंकज और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (अटेम्प्ट टू मर्डर) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मौके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सामने आए वीडियो की भी गहनता से जांच कर रही है। एसएचओ ने दावा किया है कि वारदात के पीछे साफ तौर पर पेशेवर और व्यक्तिगत रंजिश दिखाई दे रही है और फरार आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें–ज्योतिषर पुलिस का रेस्क्यू: गोताखोर प्रगट सिंह ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नरवाना ब्रांच नहर से निकाली डूबी हुई कार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।