Breaking News
Narnaul City News: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीआईए नारनौल ने दो युवकों को 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित किया गिरफ्तारNeeraj Yadav Death: सोनीपत में बेहोश मिले 3 बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज, दिल्ली के GTB अस्पताल में तोड़ा दमबिक्रम सिंह मजीठिया केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल: 700 करोड़ के लेनदेन का जिक्रNarnaul News: पेंशनभोगियों के लिए जरूरी सूचना, जिला खजाना कार्यालय से पेंशन लेने वालों के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र सत्यापनत्योहारों से पहले तरनतारन में फूड सेफ्टी टीम की जांच, पनीर-स्प्रिंग रोल समेत 6 सैंपल भरेNarnaul City News: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीआईए नारनौल ने दो युवकों को 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित किया गिरफ्तारNeeraj Yadav Death: सोनीपत में बेहोश मिले 3 बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज, दिल्ली के GTB अस्पताल में तोड़ा दमबिक्रम सिंह मजीठिया केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल: 700 करोड़ के लेनदेन का जिक्रNarnaul News: पेंशनभोगियों के लिए जरूरी सूचना, जिला खजाना कार्यालय से पेंशन लेने वालों के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र सत्यापनत्योहारों से पहले तरनतारन में फूड सेफ्टी टीम की जांच, पनीर-स्प्रिंग रोल समेत 6 सैंपल भरे

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में KU छात्र की मौत पर बवाल, दोस्तों पर बाइक से गिराकर पत्थर से कत्ल का आरोप, SP से मिले परिजन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में KU छात्र की मौत पर बवाल, दोस्तों पर बाइक से गिराकर पत्थर से कत्ल का आरोप, SP से मिले परिजन

कुरुक्षेत्र में KU छात्र की मौत पर बवाल, दोस्तों पर बाइक से गिराकर पत्थर से कत्ल का आरोप, SP से मिले परिजन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के दौलतपुर गांव में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र आशीष (25) की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) दफ्तर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि यह कोई मामूली सड़क हादसा नहीं, बल्कि साजिशन की गई हत्या है।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच पुलिस की सीआईए (CIA) विंग से कराने और नामजद आरोपियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजने की पुरजोर मांग उठाई है।

विज्ञापन

‘शराब पिलाई, फिर बाइक को टक्कर मारकर सिर पर किया पत्थर से वार’

मृतक के चाचा सुभाष चंद ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 4 सितंबर को गांव के ही दो युवक— कर्ण और रिंकल उनके इकलौते भतीजे आशीष को घर से बुलाकर साथ ले गए थे। दोनों आरोपी उसे मथाना गांव ले गए, जहां उसे शराब पिलाई गई। नशे की हालत में दोनों ने आशीष के साथ कहासुनी और हाथापाई की।

आरोप है कि जब आशीष अपनी मोटरसाइकिल से वापस गांव दौलतपुर की तरफ लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे दोनों युवकों ने उसकी बाइक को जोरदार धक्का दे दिया। धक्के के कारण आशीष का संतुलन बिगड़ा और उसकी बाइक सीधे सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। परिजनों का दावा है कि इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा और उन्होंने सड़क पर गिरे आशीष के सिर पर पत्थर या किसी भारी चीज से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

एक्सीडेंट का केस दर्ज करने से परिजनों में रोष, पुरानी रंजिश का दावा

सुभाष चंद ने पुलिस प्रशासन पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा कि यह साफ तौर पर मर्डर का केस है, लेकिन स्थानीय पुलिस इसे महज एक एक्सीडेंट का रूप देकर आरोपियों का बचाव कर रही है। परिजनों के मुताबिक, आशीष और दोनों आरोपियों के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसको लेकर आरोपियों के परिवार से भी बात की गई थी कि वे अपने बच्चों को समझाएं, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

मंडी और गांव के गणमान्य लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने साफ कर दिया है कि अगर पुलिस ने जल्द ही हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो गांव के लोग सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ने पर ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिलकर भी अपनी फरियाद रखेंगे। वहीं, मामले में एसपी ने परिजनों को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें– Rohtak News: रोहतक में डेंगू की दस्तक, सितंबर के 8 दिन में आए 8 मरीज, सेक्टर-3 और 14 तक फैला संक्रमण

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।