Breaking News
Nangal Chaudhary News: नांगल चौधरी उपमंडल में नए डीएसपी के रूप में गौरव शर्मा ने संभाला कार्यभार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मिलेगी मजबूतीचंडीगढ़ में वकीलों की एकजुटता; जिला अदालत में वर्क सस्पेंड, सतपाल बंसल पर FIR के विरोध में बार एसोसिएशनAmbala Railway Division: रेलवे की बड़ी तैयारी, अंबाला मंडल से गुजरेंगी 18 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, DRM विनोद भाटिया ने दिए निर्देशHaryana Electricity Companies Stock Market Listing: हरियाणा की 4 सरकारी बिजली कंपनियां होंगी शेयर बाजार में लिस्ट, केंद्र ने मुख्य सचिव को भेजा पत्रतरनतारन की मंडियों में 9.91 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, किसानों को 2,026.92 करोड़ का भुगतानNangal Chaudhary News: नांगल चौधरी उपमंडल में नए डीएसपी के रूप में गौरव शर्मा ने संभाला कार्यभार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मिलेगी मजबूतीचंडीगढ़ में वकीलों की एकजुटता; जिला अदालत में वर्क सस्पेंड, सतपाल बंसल पर FIR के विरोध में बार एसोसिएशनAmbala Railway Division: रेलवे की बड़ी तैयारी, अंबाला मंडल से गुजरेंगी 18 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, DRM विनोद भाटिया ने दिए निर्देशHaryana Electricity Companies Stock Market Listing: हरियाणा की 4 सरकारी बिजली कंपनियां होंगी शेयर बाजार में लिस्ट, केंद्र ने मुख्य सचिव को भेजा पत्रतरनतारन की मंडियों में 9.91 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, किसानों को 2,026.92 करोड़ का भुगतान

Narnaul News: पेंशनभोगियों के लिए जरूरी सूचना, जिला खजाना कार्यालय से पेंशन लेने वालों के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन

Narnaul News: पेंशनभोगियों के लिए जरूरी सूचना, जिला खजाना कार्यालय से पेंशन लेने वालों के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन

पेंशनभोगियों के लिए जरूरी सूचना, जिला खजाना कार्यालय से पेंशन लेने वालों के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: जिला खजाना कार्यालय और उप-खजाना कार्यालयों से पेंशन लेने वाले सभी पेंशनभोगियों के लिए इस बार भी वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी।

जिला कोषाधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि कार्यालयों में भीड़ न लगे और बुजुर्गों को परेशानी न हो, इसलिए अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार नाम के पहले अक्षर के हिसाब से तिथियां तय की गई हैं। जो पेंशनर बैंक के माध्यम से पेंशन लेते हैं, वे अपना जीवन प्रमाण पत्र संबंधित बैंक शाखा में जमा करवाएंगे। खजाना या उप-खजाना कार्यालय आने वाले पेंशनर अपने नाम के पहले अक्षर के अनुसार तय तिथियों पर पहुंचें।

विज्ञापन

जो पेंशनर किसी कारणवश तय तिथि पर प्रमाण पत्र जमा नहीं करवा सके, वे 30 नवंबर को जमा करवा सकते हैं। जिला कोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि भीड़ से बचने के लिए निर्धारित तिथियों पर ही कार्यालय पहुंचें। कार्यालय आते समय पेंशनर को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।

पारिवारिक पेंशनर को पुनर्विवाह न करने का प्रमाण पत्र भी देना होगा। वहीं, पारिवारिक पेंशन पाने वाले आश्रित बच्चों के लिए परिवार पहचान पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय प्रमाण पत्र देना अनिवार्य किया गया है।

पेंशनरों की सुविधा के लिए जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अटल सेवा केंद्रों पर भी मिलेगी।

जो बीमार या बुजुर्ग पेंशनर चल-फिर नहीं सकते, वे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रतिनिधि के जरिए घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट दे सकते हैं।इसके लिए सरकार द्वारा तय शुल्क लगेगा और सेवा https://www.ippbonline.com/web/ippb/digital-life-certificate लिंक पर जाकर ली जा सकती है।

इसके अलावा, स्मार्टफोन रखने वाले पेंशनर गूगल प्ले स्टोर से ‘आधार फेस आरडी’ और ‘जीवन प्रमाण फेस ऐप’ डाउनलोड कर अपने घर से ही जीवित होने का प्रमाण दे सकते हैं।

जिला कोषाधिकारी ने बताया कि सभी शनिवार, रविवार तथा 9 नवंबर और 24 नवंबर को खजाना एवं उप-खजाना कार्यालयों में अवकाश रहेगा, इसलिए पेंशनर इन तिथियों पर आने से बचें।

ये हैं जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने का कार्यक्रम

A,B,C,D,E, – 2 से 6 नवंबर

F,G,H,I,J,K – 10 से 13 नवंबर

L,M,N,O,P,Q – 16 से 20 नवंबर

R,S,T,U,V,W,X,Y,Z – 23 से 27 नवंबर

छूटे हुए पेंशनर – 30 नवंबर

यह भी देखें – उप-मण्डल स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक, एसडीएम उदय सिंह ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दिए आवश्यक निर्देश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।