Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar BJP Councillor Attacked: बीजेपी पार्षद पर बदमाशों का जानलेवा हमला, स्मैक तस्करों पर रंजिश का आरोप

Yamunanagar BJP Councillor Attacked: बीजेपी पार्षद पर बदमाशों का जानलेवा हमला, स्मैक तस्करों पर रंजिश का आरोप

यमुनानगर में भाजपा पार्षद दीक्षित कुमार पर रॉड से हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar BJP Councillor Attacked: हरियाणा के यमुनानगर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने सत्ताधारी दल के एक जनप्रतिनिधि को ही अपना निशाना बना डाला. वार्ड नंबर-17 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद दीक्षित कुमार पर सोमवार की देर रात कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पार्षद के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. वारदात यहीं नहीं रुकी; हमलावर पार्षद के साथ मौजूद उनके साथी दीपिश को जबरन अपने साथ उठा ले गए, जिसके साथ रास्ते में बेरहमी से मारपीट की गई और उसका कीमती आईफोन भी छीन लिया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया.

नशेड़ियों को समझाने पहुंचे थे पार्षद, फोन निकालते ही बदमाशों ने बरसाए डंडे

विज्ञापन

घायल पार्षद दीक्षित कुमार ने अस्पताल से घटना की आपबीती सुनाते हुए बताया कि शिव कॉलोनी में रहने वाले उनके एक कार्यकर्ता रिशू रोहिला ने रात करीब 9 बजे उन्हें फोन किया था. रिशू ने शिकायत की थी कि कुछ नशेड़ी युवक उसके घर के बाहर रास्ता रोककर हुड़दंग मचा रहे हैं. सूचना मिलते ही दीक्षित अपने साथी दीपिश और कुछ अन्य लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे. हालांकि तब तक युवक वहां से जा चुके थे, लेकिन कुछ ही देर बाद करीब 10 युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस होकर वापस आ धमके. पार्षद ने जब उन्हें समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो आरोपी भड़क गए और अचानक हमला बोल दिया. दीक्षित ने जैसे ही मदद के लिए पुलिस को फोन लगाने की कोशिश की, बदमाशों ने डंडा मारकर उनका मोबाइल भी चकनाचूर कर दिया और सिर पर रॉड दे मारी.

‘स्मैक’ के अवैध धंधे पर चोट करने का बदला! पुलिस जांच में जुटी

इस दुस्साहसिक वारदात के पीछे पार्षद दीक्षित कुमार ने इलाके में सक्रिय नशा तस्करों का हाथ होने का सीधा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि उन्होंने अपने वार्ड और आसपास के क्षेत्रों में स्मैक के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोला हुआ है और पुलिस से मिलकर इस पर सख्त कार्रवाई करवाई है. इसी रंजिश के चलते नशा माफिया से जुड़े इन तत्वों ने योजनाबद्ध तरीके से उन पर यह जानलेवा हमला किया है. उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधी नगर थाना पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है; डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित पार्षद की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

यह भी पढ़ें–हरियाणा के वोटर ध्यान दें! बीएलओ को हस्ताक्षरित प्रपत्र देना क्यों है जरूरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।