Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Ladwa News: अंबाला में ग्लोब हेरिटेज स्कूल का जलवा, अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप जीतकर लहराया परचम

Ladwa News: अंबाला में ग्लोब हेरिटेज स्कूल का जलवा, अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप जीतकर लहराया परचम

ग्लोब हेरिटेज ने क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: कैलाश गोयल, लाडवा

Ladwa News: कैलाश गोयल, लाडवा। अंबाला के ऐतिहासिक तोपखाना ग्राउंड में खेली गई ‘डीएमए क्रिकेट लीग’ में लाडवा के ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के दम पर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सीडी हाई स्कूल अंबाला की ओर से आयोजित इस अंडर-14 बॉयज क्रिकेट चैंपियनशिप में ग्लोब हेरिटेज की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

स्कूल के खेल विभाग के अध्यापक संजय कुमार ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता के दौरान टीम का तालमेल और खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेजोड़ रहा। व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी ग्लोब हेरिटेज के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए सार्थक को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और धारदार गेंदबाजी के लिए हर्षित को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, मैदान पर मुस्तैदी दिखाने वाले ख़वीश को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (बेस्ट फील्डर) और ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले रूद्र को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) चुना गया।

विज्ञापन

स्कूल में विजेता खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

चैंपियनशिप जीतकर जब खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ विद्यालय पहुंचे, तो वहां का माहौल उत्सव जैसा हो गया। विद्यालय प्रबंधन और सहपाठियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच का भव्य स्वागत किया।

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानाचार्या रीतू सिंगला ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने टीम के प्रशिक्षक की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत केवल खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि पूरे ग्लोब हेरिटेज परिवार की जीत है। प्रधानाचार्या ने जोर देकर कहा कि विद्यालय में किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। छात्रों के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेलकूद और मानसिक विकास के लिए कला-शिल्प व सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे भी इसी तरह बढ़ावा दिया जाता रहेगा।

यह भी पढ़ें– लाडवा CHC में विश्व हेपेटाइटिस दिवस: डॉ. कृष्णकांत बोले- लापरवाही से हो सकता है लीवर कैंसर, समय पर कराएं जांच

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।