Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Ladwa News: लाडवा के गांव मरचेड़ी में पहुंचीं सुमन सैनी, पीड़ित परिवार को सौंपा 5 लाख रुपये का चेक

Ladwa News: लाडवा के गांव मरचेड़ी में पहुंचीं सुमन सैनी, पीड़ित परिवार को सौंपा 5 लाख रुपये का चेक

ट्यूबवेल बंद करते समय गई थी किसान प्रेमचंद की जान, पत्नी को मिला सरकारी आर्थिक सहारा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ladwa News: हरियाणा सरकार की अंत्योदय नीति और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सीधा असर धरातल पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव मरचेड़ी में एक बेहद भावुक और राहत देने वाला अवसर देखने को मिला, जब हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचीं। उन्होंने एक दुखद हादसे में अपनी जान गंवा चुके स्थानीय किसान प्रेमचंद की पत्नी जगिंद्रो को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का सरकारी चेक सौंपा।

ट्यूबवेल बंद करते वक्त हुआ था दर्दनाक हादसा

विज्ञापन

पूरा मामला लाडवा हलके के गांव मरचेड़ी का है, जहां बीते 12 जुलाई 2026 की सुबह किसान प्रेमचंद अपने खेतों में सिंचाई का काम देखने गए थे। वहां ट्यूबवेल बंद करते समय अचानक आए जोरदार करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस आकस्मिक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

मामले की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए ‘मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना’ के तहत मृतक की पत्नी जगिंद्रो को 5 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की।

75 वर्ष हुई उम्र सीमा, जहरीली गैस के हादसों पर भी मिलेगा मुआवजा

चेक वितरण के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों और खेतिहर मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के काम के दौरान होने वाले हादसों से पीड़ित परिवारों को सहारा देने के लिए सरकार ने इस योजना में कई ऐतिहासिक सुधार किए हैं।

अब योजना का दायरा बढ़ाते हुए पात्र लाभार्थियों की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 75 वर्ष कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्ग किसानों और मजदूरों को सुरक्षा कवर मिल सके। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने योजना में संशोधन कर खेतों में जहरीली गैस के कारण होने वाली मृत्यु या अंग-हानि (दिव्यांगता) की स्थिति में भी परिजनों को सरकारी आर्थिक मदद का मजबूत प्रावधान सुनिश्चित कराया है।

लाडवा हलके में करोड़ों के विकास कार्यों से बदलेगी तस्वीर

सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और शहरी इलाकों में बिना किसी भेदभाव के करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं के पूरा होते ही लाडवा की तस्वीर पूरे हरियाणा में मिसाल बनकर उभरेगी।

इस अवसर पर चेयरमैन सतीश मथाना, चेयरमैन जसविंदर सैनी, मार्किट कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, एआर आदित्य दहिया, अनिल टाटकी, भीम बेरथला और ऋषिपाल मरचेड़ी सहित कई स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– शादीशुदा होने की बात छिपाकर युवती से धोखाधड़ी करने वाले पर केस दर्ज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।