August 2, 2026

Ladwa News: भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों को राहत, रोटरी क्लब ने बांटे 10 छत के पंखे

0
Ladwa News: भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों को राहत, रोटरी क्लब ने बांटे 10 छत के पंखे

रोटरी क्लब ने गांव बपदा-बपदी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय को 10 छत के पंखे भेंट किए।

Ladwa News: लाडवा (कैलाश गोयल): सामाजिक सरोकारों में अग्रसर रोटरी क्लब लाडवा ने एक बार फिर सेवा भावना की अनूठी मिसाल पेश की है। क्लब की ओर से गांव बपदा-बपदी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय को 10 छत के पंखे भेंट किए गए हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में पंखे लगने से कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।

क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं कोषाध्यक्ष गौरव गोयल ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की तरफ से पंखों की कमी को लेकर संपर्क किया गया था। बच्चों की परेशानी को देखते हुए क्लब ने इसे प्राथमिकता पर लिया और तत्परता दिखाते हुए महज एक दिन के भीतर स्कूल परिसर में 10 नए पंखे उपलब्ध करा दिए। उन्होंने दोहराया कि रोटरी क्लब शिक्षा और समाजहित के कामों के लिए हमेशा तत्पर है तथा आगे भी स्कूल की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा।

रोटरी क्लब का सहयोग अनुकरणीय: प्राचार्या रेनू गुप्ता

विद्यालय की प्राचार्या रेनू गुप्ता ने रोटरी क्लब के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था लंबे समय से जनहित और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की गर्मी के चलते बच्चों को पढ़ाई के दौरान भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में 10 पंखों का मिलना विद्यार्थियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

वहीं रोटरी क्लब के प्रधान राजेश मिगलानी ने स्पष्ट किया कि जरूरतमंद संस्थानों और आम जनता की समय पर मदद करना ही क्लब का मुख्य ध्येय है। शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर विकास सिंघल, नरेश गर्ग और रवि गिरधर समेत क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें– लाडवा आर्य समाज मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ पतंजलि योग समिति ने बांटे औषधीय पौधे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed