Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Ludhiana Meat Ban Order : लुधियाना में आज जैन पर्व पर मांस-मछली की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित

Ludhiana Meat Ban : लुधियाना में आज जैन पर्व पर मांस-मछली की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित

लुधियाना में आज जैन पर्व पर मांस-मछली की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Ludhiana Meat Ban Order : पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में जैन समाज के पावन धार्मिक पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। अहिंसा और जीव मात्र की रक्षा के संदेश को सर्वोपरि मानते हुए आज जिले भर में मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जैन मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन पर किसी भी जीव की हत्या या मांस का व्यापार करना धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध माना जाता है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।

धारा 163 के तहत जिला मजिस्ट्रेट के सख्त निर्देश

जिला मजिस्ट्रेट लुधियाना ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, आज 15 सितंबर को पूरे जिले में मीट और मछली की दुकानें, अंडे बेचने वाले काउंटर, नॉन-वेजीटेरियन होटल, ढाबे और शराब के अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा, खुले में मांस-मछली की कटाई और भंडारण पर भी सख्त पाबंदी लगा दी गई है, ताकि धार्मिक भावनाओं और शांति व्यवस्था का पूरा सम्मान बना रहे।

विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रशासन ने शहर के दुकानदारों और कारोबारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेशों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस पाबंदी की पुख्ता पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मैदान में उतार दिया गया है, जो लगातार इलाकों का जायजा ले रहे हैं।

संबंधित विभागों को भेजी गईं आदेश की प्रतियां

जिला प्रशासन ने इस आदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी को निर्देश दिए हैं, ताकि शहर के कोने-कोने तक इसकी जानकारी पहुंच सके। इसके साथ ही, आदेश की प्रतियां पंजाब सरकार के आला अधिकारियों, पुलिस कमिश्नर लुधियाना, नगर निगम कमिश्नर और अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक और तुरंत कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

Sukhbir Badal ने Punjab Bachao Yatra में विपक्ष पर बोला तीखा हमला

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।