Breaking News
चंडीगढ़ में नैतिक हत्याकांड के आरोपी शूटर का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; शूटर गिरफ्तारKUK University: KUK में छात्राओं को टक्कर मार प्रोफेसर से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तारKaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपीचंडीगढ़ में नैतिक हत्याकांड के आरोपी शूटर का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; शूटर गिरफ्तारKUK University: KUK में छात्राओं को टक्कर मार प्रोफेसर से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तारKaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपी

Ludhiana News : स्विमिंग पूल किनारे बैठे 15 साल के वंश की मौत, सीसीटीवी वीडियो वायरल

Ludhiana News : स्विमिंग पूल किनारे बैठे 15 साल के वंश की मौत, सीसीटीवी वीडियो वायरल

स्विमिंग पूल किनारे बैठे 15 साल के वंश की मौत, सीसीटीवी वीडियो वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Ludhiana News :  पंजाब के लुधियाना से एक दिल नहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के बिंद्रा कॉलोनी निवासी एक कपड़ा कारोबारी के 15 वर्षीय बेटे वंश की स्विमिंग पूल के किनारे अचानक मौत हो गई। 29 अगस्त को घटी इस दुखद घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा पूल में नहाने के बाद अपने दोस्त के पास बैठा हुआ था, तभी अचानक उसे सीने में तकलीफ हुई और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मृतक वंश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि वंश को लंबे समय से दिल की गंभीर बीमारी (हार्ट प्रॉब्लम) थी, जिसका इलाज दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल से चल रहा था।

डॉक्टरों के इलाज के बाद उसकी सेहत में काफी सुधार आ चुका था और वह आम बच्चों की तरह सामान्य जीवन जी रहा था। परिजन भी उसकी खुशी का पूरा ध्यान रखते थे। शनिवार को परिजन बेटे के अंतिम संस्कार के बाद उसकी अस्थियों को विसर्जित करने हरिद्वार गए हैं।

सेल्फी ले रहा था दोस्त, तभी गोद में बेसुध होकर गिरा वंश

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त की दोपहर वंश अपने दोस्तों के साथ पास के ही एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। परिजनों के अनुसार, वंश ने पूल में एक-दो बार डुबकी लगाई और फिर बाहर आकर अपने एक दोस्त के पास बैठ गया जो नहा नहीं रहा था। फुटेज के अनुसार, दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे कि अचानक वंश को असहजता महसूस होने लगी। वह बार-बार अपने हाथ सिर के ऊपर ले जाकर अंगड़ाई लेने लगा।

खुद को संभालने के लिए वंश अपनी जगह से उठकर टहलने लगा, लेकिन उसके कदम लड़खड़ाने लगे। वह तुरंत वापस आकर अपने दोस्त के पास बैठ गया और दीवार से सिर टिकाकर आंखें बंद करने लगा। इसी बीच उसका दोस्त अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगा। मोबाइल स्क्रीन में जब दोस्त ने देखा कि वंश आंखें मूंद रहा है और लुढ़क रहा है, तो उसने तुरंत उसे संभालने की कोशिश की।

दोस्तों ने सीपीआर दिया, पर थम चुकी थीं सांसें

करीब 10 से 15 सेकेंड तक दोस्त उसे अपनी गोद में संभालने का प्रयास करता रहा, लेकिन वंश पूरी तरह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोस्त ने घबराकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य बच्चे दौड़े आए। किसी ने वंश के पैर मले तो किसी ने उसे होश में लाने के लिए सीपीआर (CPR) देने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना के बाद बच्चों ने पूल के सिक्योरिटी गार्ड और परिजनों को सूचित किया। लुधियाना के वार्ड नंबर 87 की बिंद्रा कॉलोनी में रहने वाले वंश के परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके और कपड़ा बाजार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Lehragaga Crime News : जमीन के विवाद में 12 बोर की राइफल से व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।