Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Ludhiana News: लुधियाना के KVM सिटी स्कूल को ईमेल से बम की धमकी, बच्चों की छुट्टी, बम स्क्वॉड ने खंगाला पूरा परिसर

Ludhiana News: लुधियाना के KVM सिटी स्कूल को ईमेल से बम की धमकी, बच्चों की छुट्टी, बम स्क्वॉड ने खंगाला पूरा परिसर

लुधियाना के KVM सिटी स्कूल को ईमेल से बम की धमकी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित KVM सिटी स्कूल को सोमवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा पूरे स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर स्कूल में पढ़ रहे सभी बच्चों को समय से पहले छुट्टी देकर सुरक्षित घर भेज दिया गया। शुरुआती तलाशी के दौरान स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।

 

विज्ञापन

सुबह करीब 10:30 बजे मिला धमकी भरा ईमेल

स्कूल के प्रिंसिपल पंकज जोशी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। ईमेल किसने भेजा है और उसका स्रोत क्या है, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि ईमेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया। सभी छात्रों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और अभिभावकों को फोन कर बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए बुलाया गया। स्कूल प्रशासन के अनुसार धमकी केवल KVM स्कूल की इसी शाखा को मिली है। प्रिंसिपल ने बताया कि उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि कुछ अन्य स्कूलों को भी इसी तरह के ईमेल मिले हैं, हालांकि उनके पास इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

 

अभिभावकों को इमरजेंसी कॉल कर बुलाया गया

स्कूल पहुंचे अभिभावक राजन ने बताया कि उन्हें स्कूल से अचानक इमरजेंसी कॉल आया और बच्चों को तुरंत ले जाने के लिए कहा गया। सामान्य दिनों में छुट्टी दोपहर 1:40 बजे होती है, लेकिन सोमवार को समय से पहले ही बच्चों को घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा कि उनके बच्चे के साथ कोई हादसा हुआ है, लेकिन स्कूल पहुंचने पर पता चला कि पूरे स्कूल को सुरक्षा कारणों से खाली कराया गया है।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल के क्लासरूम, कार्यालय, शौचालय और अन्य हिस्सों की बारीकी से जांच की। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को खंगालने के बाद भी कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं होने की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।