Breaking News
Longest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाStubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकारyamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तारLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाStubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकारyamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ludhiana News: लुधियाना में 40 वर्षीय फैक्ट्री मालिक की हत्या, दोस्त पर आरोप, गर्दन पर मिले संदिग्‍ध निशान

Ludhiana News: लुधियाना में 40 वर्षीय फैक्ट्री मालिक की हत्या, दोस्त पर आरोप, गर्दन पर मिले संदिग्‍ध निशान

लुधियाना में 40 वर्षीय फैक्ट्री मालिक की हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Ludhiana News: लुधियाना के हैबोवाल थाना क्षेत्र के हरगोबिंद नगर में कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करने वाले फैक्ट्री मालिक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जतिंदर राजपूत के रूप में हुई है। वह अपनी फैक्ट्री में दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान जतिंदर का एक दोस्त से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद आरोपी दोस्त ने कथित तौर पर तेजधार हथियार से जतिंदर पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

 

विज्ञापन

गर्दन पर मिले गंभीर चोट के निशान

घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को मिली। मृतक का भाई जब फैक्ट्री पहुंचा तो उसने जतिंदर को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। उसकी गर्दन पर गंभीर चोट के निशान थे और वह मृत अवस्था में मिला। भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हैबोवाल थाना के SHO जसवीर सिंह पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की।

 

पुलिस ने आरोपी की पहचान की

SHO जसवीर सिंह के मुताबिक, पुलिस ने हत्या के आरोपी की पहचान कर ली है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

 

पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा

पुलिस ने जतिंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चोटों और मौत के कारणों को लेकर मेडिकल स्थिति और स्पष्ट होगी। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल फरार आरोपी को पकड़ना पुलिस की प्राथमिकता है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।