August 17, 2026

Ludhiana News: लुधियाना में दीवार फांदकर ट्रांसपोर्ट दफ्तर में घुसा चोर, तिजोरी तोड़कर सवा लाख ले गया, हिडन कैमरे में कैद वारदात

0
Ludhiana News: लुधियाना में दीवार फांदकर ट्रांसपोर्ट दफ्तर में घुसा चोर, तिजोरी तोड़कर सवा लाख ले गया, हिडन कैमरे में कैद वारदात

लुधियाना में दीवार फांदकर ट्रांसपोर्ट दफ्तर में घुसा चोर

Ludhiana News: लुधियाना के ट्रांसपोर्ट इलाके में रात के समय एक दफ्तर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर पड़ोसियों की दीवार फांदकर दफ्तर में दाखिल हुआ और करीब एक घंटे तक अंदर रहकर सामान और रिकॉर्ड खंगालता रहा।

दफ्तर के मालिक अमन के मुताबिक, CCTV फुटेज चेक करने पर चोरी का पता चला। आरोपी ने दफ्तर के एक-एक दरवाजे के ताले तोड़े और अंदर रखी फाइलों को भी खंगाला।

 

हथौड़े से तिजोरी तोड़ी, सवा लाख रुपए ले गया

चोर ने दफ्तर में तलाशी लेने के बाद हथौड़े की मदद से तिजोरी का ताला तोड़ा। इसके अंदर रखी करीब सवा लाख रुपए की नकदी लेकर वह फरार हो गया।

वारदात के दौरान आरोपी ने इस बात का भी ध्यान रखा कि उसकी गतिविधियां CCTV में रिकॉर्ड न हों। उसने दफ्तर में लगे तीन कैमरों की दिशा बदल दी और उन्हें डाउन कर दिया।

 

AC के पीछे लगा हिडन कैमरा नहीं देख पाया

चोर ने तीन CCTV कैमरों को बंद कर दिया, लेकिन AC के पीछे लगाया गया हिडन कैमरा उसकी नजर से बच गया। इसी कैमरे में आरोपी के दफ्तर में दाखिल होने से लेकर चोरी करने और वहां से निकलने तक की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई।

फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग बन सकती है। इसी आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

पहले भी ड्राइवरों के मोबाइल चोरी होने का दावा

अमन ने बताया कि इससे पहले भी दफ्तर के बाहर उनके ड्राइवरों के कई मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं। उनका कहना है कि रात के समय ट्रांसपोर्ट इलाके में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग घूमते रहते हैं।

उन्होंने दफ्तरों और कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। अमन के मुताबिक, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण कारोबार करना भी मुश्किल हो गया है।

 

मोती नगर थाना पुलिस ने शुरू की जांच

चोरी की सूचना मिलते ही थाना मोती नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस हिडन कैमरे में रिकॉर्ड हुई फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस का फोकस आरोपी तक पहुंचने और चोरी की रकम बरामद करने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed