Breaking News
Haryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीपंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर लड़ेंगे भगवंत मानउत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियमPanchkula Traffic Advisory: पंचकूला में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ‘रन फॉर यूनिटी’ और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते बदले रूटHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीपंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर लड़ेंगे भगवंत मानउत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियमPanchkula Traffic Advisory: पंचकूला में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ‘रन फॉर यूनिटी’ और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते बदले रूट

Car Bonnet Viral: बोनट पर बैठी रही महिला और चालक दौड़ाता रहा कार, हैरान कर देगा यह वायरल वीडियो

Car Bonnet Viral: बोनट पर बैठी रही महिला और चालक दौड़ाता रहा कार, हैरान कर देगा यह वायरल वीडियो

पारिवारिक विवाद बना जानलेवा खेल! कार के बोनट पर महिला को बैठाकर सड़क पर भगाया, पुलिस जांच में जुटी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Car Bonnet Viral: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (पुराना नाम अहमदनगर) जिले के श्रीरामपुर इलाके से एक बेहद हैरान और खौफनाक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बीच सड़क पर एक कार चालक ने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखते हुए एक महिला को कार के बोनट पर बैठाकर ही गाड़ी दौड़ा दी। महिला जान बचाने के लिए बोनट को कसकर पकड़े रही, बार-बार कार का फ्रंट शीशा पीटती रही और मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन चालक का दिल नहीं पिघला।

पीछे से गुजर रहे एक अन्य राहगीर ने इस पूरी खौफनाक वारदात को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कोर्ट के बाहर कहासुनी और फिर शुरू हुआ जानलेवा खेल

जानकारी के मुताबिक, श्रीरामपुर स्थित स्थानीय अदालत परिसर के बाहर एक परिवार के बीच आपस में तीखी बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ा कि एक महिला विरोध जताने के लिए अचानक चलती कार के बोनट पर जाकर बैठ गई। उम्मीद थी कि गाड़ी चला रहा शख्स ब्रेक लगा देगा, लेकिन उसने गाड़ी रोकने के बजाय सीधे एक्सीलेटर दबा दिया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राहगीर जब कार के पास पहुंचते हैं, तो महिला बोनट पर बेहद डरी-सहमी हालत में बैठी नजर आती है। वह लगातार चिल्ला रही थी, लेकिन ड्राइवर बेखौफ होकर व्यस्त सड़क पर ही गाड़ी भगाता रहा। अगर जरा सा भी संतुलन बिगड़ता तो महिला की जान जा सकती थी।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर @gharkekalesh नामक हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। यूजर्स चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पारिवारिक झगड़ा अपनी जगह है, लेकिन किसी की जान को इस तरह जोखिम में डालना सरासर अपराध है।

हालांकि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में आधिकारिक तौर पर लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन ने वायरल वीडियो का संज्ञान ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और गाड़ी के नंबर के जरिए चालक की पहचान करने और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई पता लगाने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: खराब पेट्रोल का वीडियो डाला तो मिलने लगीं धमकियां! पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने दिखाई डिफेंडर के बिल की पर्ची

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।