Breaking News
Gurugram News: गुरुग्राम में देर रात सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़कियों ने युवकों पर बरसाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोहाना से दबोचा गया कोर्ट का भगोड़ा आरोपी, 2023 से चल रहा था फरारज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ पर विवाद, वेणुगोपाल ने केंद्र पर लगाए रोकने के आरोपKarnal News: करनाल में रिटायर्ड क्लर्क रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार, एनकाउंटर की मांगदिवाली से पहले मंडी के सेल्फी पॉइंट पर एक बार फिर तोड़फोड; मरम्मत की मांग और CCTV लगाने पर जोरGurugram News: गुरुग्राम में देर रात सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़कियों ने युवकों पर बरसाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोहाना से दबोचा गया कोर्ट का भगोड़ा आरोपी, 2023 से चल रहा था फरारज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ पर विवाद, वेणुगोपाल ने केंद्र पर लगाए रोकने के आरोपKarnal News: करनाल में रिटायर्ड क्लर्क रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार, एनकाउंटर की मांगदिवाली से पहले मंडी के सेल्फी पॉइंट पर एक बार फिर तोड़फोड; मरम्मत की मांग और CCTV लगाने पर जोर

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ में सड़क हादसा, नीलगाय को बचाने की कोशिश में पलटा ट्रक, ड्राइवर की मौत

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ में सड़क हादसा, नीलगाय को बचाने की कोशिश में पलटा ट्रक, ड्राइवर की मौत

अस्पताल में बैठे मृतक के परिजन व ग्रामीण ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 50 वर्षीय ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब ड्राइवर सड़क पर अचानक आई नीलगाय को बचाने की कोशिश कर रहा था, जिससे उनका ट्रक बेकाबू होकर पलट गया।

विज्ञापन

पुलिस ने खुडाना गांव के सरपंच नरेश के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सरपंच ने बताया कि यह हादसा गांव गढ़ी के पास हुआ। मृतक की पहचान खुडाना गांव के रहने वाले बलबीर के रूप में हुई है, जिनके दो शादीशुदा बेटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलबीर बुधवार सुबह करीब पांच बजे अपने घर से ट्रक लेकर क्रेशर पर रोड़ी लेने के लिए निकले थे। जब वे खुडाना गढ़ी के पास पहुंचे, तो अचानक एक नीलगाय उनके वाहन के सामने आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

मौके पर ही हो गई मौत

इस भीषण हादसे में बलबीर को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अकोदा चौकी इंचार्ज बलजीत अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी देखें –  नारनौल में पुलिस का छापा, सुभाष पार्क के पास दो होटलों से देह व्यापार का खुलासा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।