Breaking News
Weather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसल

Mahendragarh : मिड डे मील से लेकर क्लासरूम तक, महेंद्रगढ़ प्रशासन ने कसी कमर, राजकीय विद्यालय में अचानक पहुंचे एसडीएम

Mahendragarh : मिड डे मील से लेकर क्लासरूम तक, महेंद्रगढ़ प्रशासन ने कसी कमर, राजकीय विद्यालय में अचानक पहुंचे एसडीएम

मिड डे मिल के खाने की जांच करते एसडीएम ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली खंड अंतर्गत आने वाले नांवा गांव के बाबा समताई नाथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रशासनिक मुस्तैदी का एक कड़ा संदेश देखने को मिला।

एसडीएम योगेश सैनी ने विद्यालय का अचानक औचक दौरा कर शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ परोसे जाने वाले मिड डे मील को खुद चखकर उसकी गुणवत्ता की प्रत्यक्ष परख की।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने क्लासरूम, पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने अध्यापकों से संवाद करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम बेहतर करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सुरक्षित, अनुशासित और प्रेरणादायक माहौल सुनिश्चित करना है।

स्कूल प्रमुखों को कड़े शब्दों में संदेश देते हुए एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि संस्था के मुखिया को अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही का सीधा असर आने वाली पीढ़ियों और पूरे समाज पर पड़ता है।

उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया ताकि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और अधिक मजबूत किया जा सके।

यह भी देखें – ’12 मांगें मानीं, बाकी पर भी विचार जारी’, होडल में बोले सीएम सैनी, सफाई कर्मियों से काम पर लौटने की अपील

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।