September 5, 2026

Mahendragarh : महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर मिला शव, बुचोली गांव के पास व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

0
Mahendragarh : महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर मिला शव, बुचोली गांव के पास व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

प्रतीकात्मा फोटो

Mahendragarh :  रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन पर शुक्रवार देर शाम गांव बुचोली के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान गांव माजरा खुर्द निवासी ज्योति प्रकाश (पुत्र चंदन सिंह) के रूप में हुई है, जो शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी हैं।

गर्दन धड़ से अलग, अस्पताल के शवगृह में रखवाया शव

घटनास्थल पर मृतक का शव बेहद दर्दनाक हालत में मिला, जिसकी गर्दन धड़ से अलग थी। जीआरपी ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके चलते रेलवे ट्रैक पर आकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सभी पहलुओं पर पुलिस की गहन जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों और परिस्थितियों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी देखें – पिहोवा लूटकांड के तीनों आरोपी 8 दिन के पुलिस रिमांड पर, भाग रहे बदमाश को लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *