August 3, 2026

Mahendragarh Crime: महेंद्रगढ़ में महिला से हैवानियत, निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन बनाए संबंध

0
Mahendragarh Crime: महेंद्रगढ़ में महिला से हैवानियत: निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन बनाए संबंध

महेंद्रगढ़ में महिला से हैवानियत: निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन बनाए संबंध

Mahendragarh Crime: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में डिजिटल लेनदेन के बाद एक महिला की जिंदगी में आए भूचाल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव की एक महिला ने गुरुग्राम जिले के तीन लोगों पर ब्लैकमेल करने, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने और दुष्कर्म करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, साल 2020 में गुरुग्राम के पटौदी स्थित खंडेवाला गांव के निवासी कौशल भारद्वाज और राजेश भारद्वाज ने पीड़िता के गांव में एक ग्रॉसरी (किराना) की दुकान खोली थी। महिला और उसका बेटा अक्सर वहां से सामान खरीदते थे।

खरीदारी के दौरान महिला कई बार फोन-पे के जरिए ऑनलाइन भुगतान करती थी। इसी दौरान आरोपियों के पास उसका मोबाइल नंबर पहुंच गया, जिसके बाद कौशल भारद्वाज ने उससे बातचीत करना शुरू कर दिया।

घर में अकेली पाकर खींची तस्वीरें, रिश्तेदारों को भेजीं

पीड़िता का आरोप है कि 10 अक्टूबर 2024 को जब उसका पति काम पर गया हुआ था और सास-जेठानी पड़ोस में गई थीं, तब कौशल मौका देखकर उसके घर में दाखिल हो गया। महिला के विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और जबरदस्ती की। इस दौरान उसने पीड़िता की कुछ निजी तस्वीरें भी अपने फोन में खींच लीं। इसके बाद उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार ब्लैकमेल करने लगा और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

महिला के अनुसार, आरोपी के पिता भी उसे फोन करके धमकाते थे कि अगर उसने उनकी बातें नहीं मानीं तो उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर डाल दी जाएंगी। उत्पीड़न की हद तब पार हो गई जब 25 जुलाई 2026 को पीड़िता को खंडेवाला बुलाया गया। आरोप है कि वहां कौशल, उसके पिता राजेश और राजेश की पत्नी ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की और पति से तलाक लेने का दबाव बनाया। जब पीड़िता ने इनकार किया, तो आरोपियों ने उसकी निजी तस्वीरें उसके रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दीं।

पीड़िता का वैवाहिक जीवन प्रभावित, पुलिस ने दर्ज किया केस

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद पीड़िता के वैवाहिक जीवन और पारिवारिक रिश्तों में भारी दरार आ गई है। मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत में गुरुग्राम के फरुखनगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में जांच के लिए महेंद्रगढ़ थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। महेंद्रगढ़ पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed