Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पोषण जीवविज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पोषण जागरूकता, आहार विविधता एवं पोषण-संवेदी कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को आयोजित व्याख्यान में पोषण एवं खाद्य विज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव-सूचनाविज्ञान विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान हुआ।

 

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के कुलगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पोषण जीवविज्ञान विभाग की डॉ. अनीता कुमारी ने स्वागत संबोधन दिया तथा प्रो. उमेश कुमार ने विषय विशेषज्ञ का परिचय प्रतिभागियों से कराया।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, सहायक आचार्य, उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान, लखनऊ ने पोषण एवं खाद्य विज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव-सूचनाविज्ञान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने पोषण जीवविज्ञान के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

उन्होंने बताया कि आधुनिक एल्गोरिद्मिक तकनीकों तथा पूर्वानुमान आधारित मशीन लर्निंग मॉडलों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के बहु-ओमिक्स  आंकड़ों का एकीकृत विश्लेषण किया जा सकता है। इससे पोषण एवं खाद्य विज्ञान में अनुसंधान की संभावनाओं को नई दिशा मिल रही है।

 

डॉ. श्रीवास्तव ने कम्प्यूटेशनल उपकरणों और प्रयोगशाला आधारित जैविक अनुसंधान के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं जैव-सूचनाविज्ञान जैसे उन्नत उपकरणों का प्रभावी उपयोग भविष्य के शोधकर्ताओं को सतत स्वास्थ्य समाधान विकसित करने में सक्षम बना सकता है। व्याख्यान के उपरांत प्रतिभागियों के साथ विषय से संबंधित संवादात्मक चर्चा भी हुई।

 

कार्यक्रम का आयोजन पोषण जीवविज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. उमेश कुमार के संयोजन में किया गया। आयोजन में विभाग के प्रो. कांति प्रकाश शर्मा, प्रो. विद्युल्लता पी. रेड्डी, डॉ. सविता बुधवार, डॉ. अश्वनी कुमार तथा डॉ. तेजपाल ढेवा’’ सहित अन्य शिक्षकगण का सहयोग रहा।

 

कार्यक्रम में विभाग के परास्नातक विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय पोषण माह की समन्वयक डॉ. अनीता कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विषय विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय प्रशासन, विभागीय शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

 

यह भी देखें – शिक्षा की गुणवत्ता और समग्र विकास के लिए एनईपी-2020 का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी- प्रो. टंकेश्वर कुमार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।