Breaking News
Nangal Chaudhary City News: नांगल चौधरी में एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को बनाया निशाना, बैटरियां चोरीAmit Shah Ambala Rally: अमित शाह का अंबाला दौरा, अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट शहीद स्मारक का किया उद्घाटनBhivani ACB Arrests AFSO: भिवानी में राशन डिपो का लाइसेंस देने के एवज में एक लाख की घूस लेते एएफएसओ गिरफ्तारNangal Chaudhary News: अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौतRohtak News: रोहतक में भूमाफियाओं की दबंगई, छोटू राम नगर में सार्वजनिक रास्ता बंद, निगम कमिश्नर से मिले लोगNangal Chaudhary City News: नांगल चौधरी में एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को बनाया निशाना, बैटरियां चोरीAmit Shah Ambala Rally: अमित शाह का अंबाला दौरा, अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट शहीद स्मारक का किया उद्घाटनBhivani ACB Arrests AFSO: भिवानी में राशन डिपो का लाइसेंस देने के एवज में एक लाख की घूस लेते एएफएसओ गिरफ्तारNangal Chaudhary News: अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौतRohtak News: रोहतक में भूमाफियाओं की दबंगई, छोटू राम नगर में सार्वजनिक रास्ता बंद, निगम कमिश्नर से मिले लोग

Mahendragarh News: करंट के साये में काम करने को मजबूर जलघर कर्मचारी! महेंद्रगढ़ PHED दफ्तर पर प्रदर्शन, सप्लाई ठप करने की चेतावनी

Mahendragarh News: करंट के साये में काम करने को मजबूर जलघर कर्मचारी! महेंद्रगढ़ PHED दफ्तर पर प्रदर्शन, सप्लाई ठप करने की चेतावनी

करंट के साये में काम करने को मजबूर जलघर कर्मचारी! महेंद्रगढ़ PHED दफ्तर पर प्रदर्शन, सप्लाई ठप करने की चेतावनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Mahendragarh News: बरसात के इस मौसम में शहर को साफ पानी पिलाने वाले जलघरों की हालत खुद इतनी जर्जर हो चुकी है कि वहां तैनात कर्मचारियों की जान हर वक्त जोखिम में रहती है। छतों से टपकता पानी, पंप हाउस में भरा जलभराव और खुले तारों से करंट लगने का लगातार बना खतरा… इन्हीं गंभीर समस्याओं और अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन ने बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) मंडल कार्यालय महेंद्रगढ़ पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

XEN पर वादाखिलाफी का आरोप, 2 घंटे तक चला रोष प्रदर्शन

विज्ञापन

यूनियन के जिला चेयरमैन विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस 2 घंटे के रोष प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों का गुस्सा चरम पर दिखा। ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी ने विभाग के कार्यकारी अभियंता (XEN) अमित जैन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 18 जून को हुई बैठक में उन्होंने एक पखवाड़े (15 दिन) के भीतर सभी जायज मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई और बुधवार को जब कर्मचारी अपनी बात रखने पहुंचे तो XEN अपनी सीट से ही नदारद मिले।

जलघरों में भरा पानी, देवास प्लांट पर सिर्फ कच्चे कर्मचारी

कर्मचारी नेताओं ने विभाग की गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए प्रमुख मांगें रखीं:

वाटरप्रूफिंग की अनदेखी: महेंद्रगढ़ मंडल के लगभग सभी जलघरों की छतें जर्जर हैं। बारिश में पानी भर जाने के कारण इलेक्ट्रिकल पैनलों से करंट उतरने का डर बना रहता है। एक साल बीत जाने के बाद भी छतों की वॉटरप्रूफिंग नहीं कराई गई।

जॉब सिक्योरिटी से वंचित कर्मचारी: साल 2006 से कार्यरत कर्मचारी हरिओम और प्रेम सागर को बार-बार कहने के बाद भी अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate) जारी नहीं किया गया, जिससे वे हरियाणा सरकार की जॉब सिक्योरिटी पोर्टल योजना के लाभ से वंचित रह गए।

देवास जलघर की अनदेखी व गंदा पानी: शहर को सबसे बड़ी जलापूर्ति देने वाले देवास जलघर से एकमात्र पक्के कर्मचारी का तबादला कर दिया गया, अब वहां सिर्फ कच्चे कर्मचारियों के भरोसे काम चल रहा है। इसके अलावा फिल्टर बेड में सही बजरी न डालने के कारण पूरे शहर में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।

प्रशासनिक गड़बड़ी: मंडल कार्यालय में डिप्टी सुपरिटेंडेंट का पद मौजूद होने के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर असिस्टेंट को प्रभार सौंपा गया है।

मांगें न मानीं तो बंद कर देंगे पानी और सीवरेज सप्लाई: जिला प्रधान

धरने को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान सुभाष यादव ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि XEN ने यूनियन से वार्ता कर समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं निकाला, तो यह धरना गुरुवार को भी जारी रहेगा। इसके बावजूद अगर विभागीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद से नहीं जागे, तो संगठन मजबूर होकर पूरे क्षेत्र की पेयजल सप्लाई और सीवरेज (मल) निकासी व्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर देगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के पूर्व उप प्रधान बाबू लाल यादव, जिला सचिव संदीप, जिला मुख्य सलाहकार सुरेश पाली, नारनौल ब्रांच प्रधान दीपक शांडिल्या और कनीना ब्रांच प्रधान कृष्ण पूनिया समेत दर्जनों कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें–Narnaul Theft News: नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।