Breaking News
Yamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांग

Expensive Mattress Hastens: 7.3 करोड़ रुपये का गद्दा! जानिए दुनिया के सबसे महंगे बेड ‘ग्रैंड विविडस’ की हैरान करने वाली खूबियां

Expensive Mattress Hastens: 7.3 करोड़ रुपये का गद्दा! जानिए दुनिया के सबसे महंगे बेड 'ग्रैंड विविडस' की हैरान करने वाली खूबियां

7.3 करोड़ रुपये का गद्दा! जानिए दुनिया के सबसे महंगे बेड ‘ग्रैंड विविडस’ की हैरान करने वाली खूबियां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Expensive Mattress Hastens: आम तौर पर गद्दा खरीदते समय लोग आराम, टिकाऊपन और अपनी जेब यानी बजट का ख्याल रखते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर किसी एक गद्दे या बेड सेट की कीमत में एक आलीशान बंगला या सुपरकार आ जाए तो? हैरान मत होइए, दुनिया में एक ऐसा भी लग्जरी गद्दा मौजूद है जिसकी कीमत करीब 7.3 करोड़ रुपये (656,990) है।

इस अल्ट्रा-लक्ज़री गद्दे का नाम है ‘ग्रैंड विविडस’ (Grand Vividus), जिसे स्वीडन की मशहूर कंपनी हेस्टेंस (Hästens) तैयार करती है। आइए जानते हैं कि आखिर इस गद्दे में ऐसी क्या खासियत है, जो इसे दुनिया का सबसे महंगा बेड सेट बनाती है।

विज्ञापन

1852 से चला आ रहा विरासत का सफर

हेस्टेंस कंपनी की नीव साल 1852 में पेहर एडॉल्फ जानसन ने रखी थी। करीब 174 सालों बाद भी यह कंपनी उनके परिवार के वंशजों द्वारा ही चलाई जा रही है। कंपनी के पास यूं तो 13 अलग-अलग तरह के प्रीमियम गद्दे हैं, लेकिन ग्रैंड विविडस इनका सबसे टॉप और एक्सक्लूसिव मॉडल है। यह सिर्फ एक गद्दा नहीं, बल्कि एक दस्तकारी का उत्कृष्ट नमूना है।

25 दिन की मेहनत और 600 घंटे की हाथ से कारीगरी

‘आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक ग्रैंड विविडस बेड सेट को बनाने में कारीगरों को करीब 600 घंटे यानी लगभग 25 दिन का समय लगता है। इसे मशीनों से नहीं, बल्कि बेहद कुशलता के साथ हाथों से तैयार किया जाता है।

इसमें किसी भी प्रकार के सिंथेटिक फोम या आर्टिफिशियल मटीरियल का उपयोग नहीं होता। इसके बजाय इसमें कॉटन, ऊन, फ्लैक्स और बेहद दुर्लभ घोड़े की पूंछ के बालों जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

घोड़े के बाल बनते हैं नेचुरल स्प्रिंग

आपके मन में सवाल उठ सकता है कि गद्दे में घोड़े के बालों का क्या काम? दरअसल, हेस्टेंस के कारीगर इन बालों को खास प्रक्रिया से मोड़कर स्पाइरल (घुमावदार छल्लों) का आकार देते हैं। यह गद्दे के अंदर छोटे-छोटे ‘नेचुरल स्प्रिंग’ की तरह काम करते हैं, जो शरीर के हर हिस्से को प्राकृतिक सपोर्ट देते हैं।

इसके अलावा, घोड़े के बालों की संरचना हवा के वेंटिलेशन में मदद करती है, जिससे गद्दे में नमी नहीं जमती। इसमें शामिल कॉटन मजबूती देता है, ऊन टिकाऊपन बढ़ाती है और फ्लैक्स स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी को रोकने का काम करता है। इसी अनूठी तकनीक के दम पर कंपनी इस पर 25 साल की वारंटी देती है।

455 किलोग्राम का भारी-भरकम बेड सेट

ग्रैंड विविडस की सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि इसका वजन भी चौंका देने वाला है। 180×210 सेंटीमीटर आकार वाले इस पूरे बेड सेट का कुल वजन 455 किलोग्राम है और इसकी ऊंचाई 75 सेंटीमीटर के करीब होती है। इसमें 7 सेमी का टॉप मैट्रेस, 27 सेमी का मुख्य गद्दा, 33 सेमी का बेस और 8 सेमी का ग्रैंड विविडस पोडियम शामिल है।

इसके साथ आने वाला हेडबोर्ड भी 145 सेमी ऊंचा और बेहद भव्य डिजाइन वाला होता है, जिसे सीधे फर्श पर दीवार के सहारे खड़ा किया जाता है।

ड्रेक, टॉम क्रूज़ और बियॉन्से जैसे सितारे हैं मुरीद

हेस्टेंस के गद्दों की चाहत केवल बड़े लग्जरी होटलों तक सीमित नहीं है। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज़, मशहूर पॉप सिंगर बियॉन्से और प्रसिद्ध रैपर ड्रेक जैसे ग्लोबल आइकॉन्स इस लग्जरी गद्दे का इस्तेमाल करते हैं। आज दुनिया के 45 से ज्यादा देशों में हेस्टेंस अपने इस नायाब और शाही आराम का परचम लहरा रही है।

यह भी पढ़ें–Faridabad News: फरीदाबाद में हनीट्रैप का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो के नाम पर 1 लाख वसूलती महिला गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।