Breaking News
मानसा में झोटा के इंसाफ के लिए 14वें दिन भी धरना, CM-DGP के इस्तीफे की मांग पर अड़ी एक्शन कमेटीKarwa Chauth Mehndi Designs: चांद-सितारों से लेकर गोल टिक्की तक, इस करवा चौथ ट्राई करें ये खूबसूरत मेहंदी पैटर्नKarnal Cyber Crime: करनाल में डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुईं 80 साल की बुजुर्ग, ठगों ने 24 घंटे बंधक बनाकर ठगे 23.50 लाखपटना में खड़गे के बयान पर सियासी घमासान, पटना में भाजपा राहुल-खड़गे से माफी मांगने को कहाHaryana Electricity Board: हरियाणा बिजली कर्मचारियों में आर-पार, हड़ताल के खिलाफ जाने वाले जेई और क्लर्क यूनियन से बाहरमानसा में झोटा के इंसाफ के लिए 14वें दिन भी धरना, CM-DGP के इस्तीफे की मांग पर अड़ी एक्शन कमेटीKarwa Chauth Mehndi Designs: चांद-सितारों से लेकर गोल टिक्की तक, इस करवा चौथ ट्राई करें ये खूबसूरत मेहंदी पैटर्नKarnal Cyber Crime: करनाल में डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुईं 80 साल की बुजुर्ग, ठगों ने 24 घंटे बंधक बनाकर ठगे 23.50 लाखपटना में खड़गे के बयान पर सियासी घमासान, पटना में भाजपा राहुल-खड़गे से माफी मांगने को कहाHaryana Electricity Board: हरियाणा बिजली कर्मचारियों में आर-पार, हड़ताल के खिलाफ जाने वाले जेई और क्लर्क यूनियन से बाहर

Nangal Chaudhary : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा, एक महीने में चलाए जाएंगे 12 सेवा कार्य

Nangal Chaudhary : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा, एक महीने में चलाए जाएंगे 12 सेवा कार्य

कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए भाजपा के पदाधिकारी।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पार्टी हाइकमान ने एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को मंडल प्रधान कर्मबीर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

जिसमें अटेली के पूर्व विधायक सीताराम मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को एक महीने तक चलने वाले शेड्यूल की जानकारी दी है।

विज्ञापन

 

मंडल प्रधान ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत क्षेत्र में 12 प्रमुख सेवा कार्य किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को प्रत्येक शक्ति केंद्र के साथ-साथ गली-मोहल्लों, बस्तियों और सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

 

स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य स्थानों पर भी सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।

 

मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में करीब 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री तथा 12 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए सेवा, सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी है।

 

 

इसी भावना को आमजन तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य है। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री रमेश तंवर, पूर्णचंद गुर्जर, ओमप्रकाश रावत, सरजीत सिंह महामंत्री, गगन दायमा, कर्मपाल यादव बलबीर सैनी समेत बूथ पालक मौजूद रहे हैं।

 

 

 

 

यह भी देखें –  जोहड़ में भैंस नहलाने गए बुजुर्ग का दलदल में संतुलन बिगड़ने पर डूबने से मौत, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।