Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Nangal Chaudhary : पौधारोपण करके जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा में योगदान दें युवा – कमल किशोर

Nangal Chaudhary : पौधारोपण करके जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा में योगदान दें युवा - कमल किशोर

पावर हाउस के परिसर में पौधरोपण करते कर्मचारी।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पावर हाउस परिसर में कनिष्ठ अभियंता कमल किशोर की अगुवाई में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

 

विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों की मदद से छायादार एवं फलदार पौधे लगाए तथा उपभोक्ताओं को भी पौधे वितरित किए गए। इस दौरान लोगों से पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।

 

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। शुद्ध हवा से लेकर छाया, फल और पर्यावरण संतुलन तक पौधों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद लगातार हो रही पेड़ों की अवैध कटाई और तेजी से बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां पर्यावरण के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।

 

हरियाली कम होने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। यदि समय रहते पेड़ों की कटाई पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया और बड़े स्तर पर पौधारोपण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

 

पर्यावरण असंतुलन के कारण जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।

 

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि घर, खेत, संस्थान और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाएं तथा उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करें। इस अवसर पर श्याम सुंदर, एसए राधेश्याम,जीएसओ सत्यवान, अभिषेक, शिंभूदयाल एएएफएम, नेमीचंद ने पौधारोपण किया है।

 

 

यह भी देखें – यमुनानगर के जंगल में देर रात छापेमारी, 1 क्विंटल मांस और औजारों के साथ गोतस्कर गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।