Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: यमुनानगर के जंगल में देर रात छापेमारी, 1 क्विंटल मांस और औजारों के साथ गोतस्कर गिरफ्तार

Yamunanagar News: यमुनानगर के जंगल में देर रात छापेमारी, 1 क्विंटल मांस और औजारों के साथ गोतस्कर गिरफ्तार

यमुनानगर के जंगल में देर रात छापेमारी, 1 क्विंटल मांस और औजारों के साथ गोतस्कर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के प्रतापनगर थाना इलाके में गोतस्करी और गोकशी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार देर रात कन्यावाला गांव के सुनसान जंगलों में चल रहे गोकशी के खेल का पुलिस और गोरक्षा दल की टीम ने भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना पर की गई इस तुरंत कार्रवाई में टीम ने घेराबंदी करके एक आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा, जबकि उसके अन्य साथी पुलिस को देखकर बैग और कट्टे मौके पर ही छोड़कर घने जंगलों की ओर भाग निकले।

पकड़े गए आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने फरार साथियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

टॉर्च की रोशनी देखते ही बाइक छोड़ भागे आरोपी, झाड़ियों से पुलिस ने दबोचा

गोरक्षा दल के अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा (निवासी मलिकपुर खादर) की शिकायत के मुताबिक, उन्हें देर रात कन्यावाला के जंगल में कुछ संदिग्धों द्वारा गोकशी किए जाने की पक्की इत्तला मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाए प्रतापनगर थाना पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस टीम और गोरक्षा दल ने मिलकर जंगल के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी।

कुछ ही देर बाद जंगल के कच्चे रास्ते से दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए। जब पुलिस टीम ने टॉर्च जलाकर उन्हें रुकने का इशारा किया, तो आरोपी घबरा गए। वे पुलिस पर जान से मारने की धमकियां देते हुए अपने पास मौजूद भारी बैग और प्लास्टिक के कट्टे सड़क किनारे फेंककर वापस जंगल की ओर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और पीपली माजरा निवासी इकराम को दबोच लिया, जबकि उसके साथी अंधेरे की आड़ लेकर झाड़ियों के रास्ते फरार हो गए।

मौके से मिला 1 क्विंटल मांस और औजार, फरार साथियों की तलाश तेज

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी इकराम ने अपने फरार साथियों के नाम अनीष (निवासी मलिकपुर खादर) और पप्पू (निवासी जलाहू माजरा) बताए हैं। उसने यह भी कबूला कि इस पूरे गिरोह में कुछ और स्थानीय लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने जब मौके पर फेंके गए दो बैगों और कट्टों की तलाशी ली, तो उसमें से प्लास्टिक की पन्नियों में पैक किया गया करीब एक क्विंटल मांस मिला।

इसके अलावा कट्टे से एक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कांटा, दो लोहे की कसियां, कसाई वाले धारदार चाकू-छुरी और जानवर बांधने की मजबूत रस्सियां भी बरामद हुई हैं।

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी जसविंद्र ने बताया कि आरोपी इकराम के खिलाफ हरियाणा गो संरक्षण एवं गो संवर्धन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर दिया गया है। बरामद मांस को नियमानुसार प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का दावा है कि फरार चल रहे अनीष और पप्पू को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में फिर बदला मौसम, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।