September 15, 2026

Nangal Chaudhary : सरकारी स्कूलों से पढ़कर भूंगारका की शिक्षा भारद्वाज ने पास की NET परीक्षा, रसायन विज्ञान में हासिल की अखिल भारतीय स्तर पर 45वीं रैंक

0
Nangal Chaudhary : सरकारी स्कूलों से पढ़कर भूंगारका की शिक्षा भारद्वाज ने पास की NET परीक्षा, रसायन विज्ञान में हासिल की अखिल भारतीय स्तर पर 45वीं रैंक

फोटो - शिक्षा भारद्वाज

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) भूंगारका से विशेष रिपोर्ट। गांव भूंगारका निवासी रोशन भारद्वाज की पुत्री शिक्षा भारद्वाज ने रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शिक्षा ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देश भर में 45वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस शानदार सफलता पर परिवारजनों, ग्रामीणों और शिक्षकों में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी संस्थानों से की पूरी शिक्षा

शिक्षा भारद्वाज की शैक्षणिक यात्रा संघर्ष और प्रेरणा की एक मिसाल है। उनकी पहली कक्षा से लेकर एमएससी तक की पूरी पढ़ाई सरकारी शिक्षण संस्थानों के माध्यम से ही हुई है। आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने हौसलों को कमजोर नहीं होने दिया।

निरंतर कठिन परिश्रम और अटूट लगन के बल पर उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा जारी रखी और आज इस मुकाम को हासिल किया।

अनुशासन और नियमित अध्ययन को बनाया सफलता की कुंजी

नेट परीक्षा की तैयारी के दौरान शिक्षा को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अनुशासन, नियमित अध्ययन और अपने आत्मविश्वास को अपनी मुख्य ताकत बनाया। परीक्षा में 45वीं रैंक प्राप्त करना उनके और उनके परिवार के लिए एक गौरवशाली क्षण है।

उन्होंने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

यह भी देखें – हरियाणा में फिर बदला मौसम, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed