September 15, 2026

Nangal Chaudhary : धोलेड़ा के शिक्षक राकेश कुमार का जोरदार अभिनंदन, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने की शिरकत, राज्यपाल द्वारा मिल चुका है स्टेट अवार्ड

0
Nangal Chaudhary : धोलेड़ा के शिक्षक राकेश कुमार का जोरदार अभिनंदन, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने की शिरकत, राज्यपाल द्वारा मिल चुका है स्टेट अवार्ड

शिक्षक आवार्ड विजेता राकेश कुमार को सम्मानित करते डॉ अभय सिंह यादव व ग्रामीण।

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलेड़ा के शिक्षक राकेश कुमार को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर ग्रामीणों ने अभिनंदन समारोह आयोजित किया।

 

जिसमें पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अनीता न की। इस दौरान शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रतिभा का आंकलन करके पढ़ाई कराने का आह्वान किया है।

 

उन्होंने कहा कि शिक्षक ही समाज का आइना होता है जिस पर युवाओं में सामाजिक दायित्व निभाने और राष्ट्र भक्ति का जुनून उत्पन्न करने का भार होता है। राकेश कुमाार बीते कई सालों ने मॉडल संस्कृति स्कूल में रसायन विज्ञान पढ़ा रहे हैं।

 

जिनके अथक प्रयासों ने परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत संभव हो पाया है। सरकार के निर्देशों पर विभाग ने स्कूल वाइज शिक्षकों के अनुशासन, परीक्षा परिणाम तथा अन्य गतिविधियों का आंकलन किया था। जिसमें राकेश कुमार विभाग के सभी मानकों पर खरे साबित हुए हैं। बीते सप्ताह राज्यपाल ने बेस्ट शिक्षक आवार्ड से सम्मानित करके प्रतिभा को प्रोत्साहित किया है।

 

 

कार्यक्रम में डॉ पंकज गौड़ ने स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया है। प्रवक्ता मुनेश के दिशा-निर्देशों ने विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने तालियों से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में संदीप टोनी, भूप सिंह व पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे हैं।

 

 

यह भी देखें – भुंगारका की बेटी कीर्ति यादव ने उत्तराखंड में बढ़ाया हरियाणा का गौरव, 75 किमी माउंटेन ट्रेल रेस में बनीं उप-विजेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed